herzindagi
black saree looks

दोस्त के संगीत फंक्शन के लिए चूज करें ऐसे अट्रैक्टिव ब्लैक साड़ी और लहंगे, जानें स्टाइलिंग टिप्स

Black Outfits Idea: यदि आपको अपनी दोस्त के संगीत फंक्शन में कुछ अट्रैक्टिव दिखना है, तो आज हम आपको ब्लैक कलर के ग्लैमरस साड़ी और लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-14, 20:58 IST

शादी का सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर कोई अपने वेडिंग लुक को लेकर कंफ्यूज हो रहा होगा। दरअसल, शादी से पहले बहुत से प्री-वेडिंग होते हैं। ऐसे में इन फंक्शन में भी हमको यूनिक दिखना होता है। वहीं अगर आपके किसी करीबी या दोस्त की शादी हो तो फिर तो लड़कियां अपने लुक को लेकर और भी ज्यादा परेशान हो जाती हैं। उनको शादी के हर मौके पर कुछ न्यू और डिफरेंट लुक में दिखना होता है। यदि आप भी बहुत जल्द अपनी किसी दोस्त की शादी के संगीत फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं, तो आज हम आपको ब्लैक कलर के साड़ी और लहंगे लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।

संगीत फंक्शन एक ऐसा मौका होता है। जहां हमको स्टाइलिश और ग्लैमर दोनों का कॉम्बिनेशन चाहिए होता है। इस फंक्शन में थोड़े वाइब्रेंट कलर और डिजाइन के ऑउटफिट कैरी किए जाते हैं। ताकि आप खुद को अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक में प्रेजेंट कर पाएं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्लैक कलर के साड़ी और लहंगे डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपनी दोस्त के संगीत फंक्शन में क्रिएट कर सकती हैं। ब्लैक कलर हर मौके पर आपको एक आकर्षण और क्लासी लुक देता है। आइए देखें कुछ ब्लैक साड़ी और लहंगा लुक्स।

ब्लैक शिमरी फिश कट लहंगा

sakshi malik lehenga

दोस्त के संगीत फंक्शन में साक्षी मलिक के जैसा ब्लैक सिक्विन वर्क फिश कट लहंगा आपको बेहद ग्लैमरस लुक देगा। इसके संग डीवा ने डीप नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया हुआ है। जिसमें उनका लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। दुपट्टा उनका नेटिड है। जिसको उन्होंने एक साइड टक किया हुआ है। इस ब्लैक लहंगे के संग एक्ट्रेस ने कंट्रास्ट कलर के सिल्वर इयररिंग्स पेयर किए हैं। मिनिमल मेकअप के साथ ओपन हाफ कर्ल हेयर बेस्ट लुक दे रहे हैं। आप चाहे तो सिल्वर कलर का स्लीक सा नेकपीस पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia Lehenga Look: ब्लैक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तमन्ना भाटिया, आप भी लुक को ऐसे करें रीक्रिएट

प्लेन सिल्वर बॉर्डर साड़ी

sreeleela outfit

अधिकतर लड़कियां सिंपल सोबर साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में संगीत फंक्शन में यदि आप साड़ी लुक में दिखने का सोच रही हैं, तो श्रीलीला के जैसी प्लेन सिल्वर बॉर्डर शिफॉन साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह की साड़ियां आपको फंक्शन में आकर्षक लुक देती हैं। आप भी इस साड़ी को लूज स्टाइल में एक्ट्रेस की तरह ड्रेप करें। ब्लाउज को आप भी ब्रॉड नेक में बनवाएं। साथ में स्मोकी और विंग लाइनर आई मेकअप आपको स्मार्ट लुक देगा। हेयर स्टाइल में आप पौनी लुक रख सकती हैं। ब्लैक साड़ी के संग डीवा के सिल्वर इयररिंग्स काफी स्मार्ट लुक दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Black Saree: सिंपल ब्लैक साड़ी को स्टाइल करने के ये टिप्‍स अपनाएं और कम पैसों में सेलिब्रिटी जैसा लुक पाएं

यदि आपको भी हमारे बताए गए ये हैक्स पसंद आए हो तो अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Sreeleela/Ranimukherjee chopra/Sakshi Malik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।