herzindagi
Fish cut lehenga with duptta

फिश कट लहंगे में लगना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह इसे करें कैरी

अगर आप हैवी फ्लेयर्ड लहंगों से बोर हो गई हैं तो फिश कट या मरमेड स्टाइल लहंगे हैं। जिन्हें आप अपने बिग इवेंट पर कैरी कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-04-21, 15:49 IST

हम सभी शादी के लिए कई तरह की अलग-अलग तैयारियां करते हैं और जब बात आती है आउटफिट की तो उसके लिए हम ऑप्शन सर्च करते हैं। जिसके लिए सबसे पहला ऑप्शन आता है लहंगा वो हर एक लड़की का फेवरेट आउटफिट होता है। इस बार आप अपने फेमिली फंक्शन के लिए फिश कट लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इन्हें आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइल करें तो काफी स्टाइलिश लगेगी।

तेजस्वी प्रकाश

Tejaswi prakash fish cut lehenga

तेजस्वी प्रकाश का टैन्जरीन क्रॉप टॉप और फिश कट लहंगा पार्टी या फंक्शन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है इन्हें वो लड़कियां ट्राई कर सकती हैं जिन्हें मैक्सिमिस्ट लुक चाहिए। इसके लिए आप अलग-अलग कलर ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं साथ ही सिंपल ज्वेलरी भी इसके साथ पेयर कर सकती हैं। इसमें आपकी बॉडी काफी अट्रैक्टिव दिखाई देगी।

अथिया शेट्टी लुक

athiya shetty fish cut lehenga look

अगर आप हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए लंहगा ऑप्शन सर्च कर रही हैं तो अथिया शेट्टी का स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इस फिश कट लहंगे के लिए आप फ्रंट कीहोल ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। लहंगे के साथ इस तरह के ब्लाउज काफी अच्छे लगते हैं। इसके साथ आप सिर्फ दुपट्टा कैरी करें और ज्वेलरी में ईयरिंग। आपका लुक पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:शादी में लाल रंग की जगह ट्राई करें इन रंगों के लहंगे

कियारा आडवाणी लुक

कियारा आडवाणी का लहंगा लुक सबसे अलग है। ऐसे में अगर आपको फ्लेयर अच्छे लगते हैं तो आप अपने फिश कट में ये ऑप्शन भी एड कर सकती हैं। जिसके साथ आप स्ट्रैपी ब्लाउज पहन सकती हैं, साथ ही चोकर नेकलेस और ईयररिंग कैरी कर सकती हैं। इसके सभी कलर ऑप्शन आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।

जाह्नवी कपूर लुक

Jhanvi kapoor fish cut lehenga look

अगर येलो कलर पहनना पसंद करती हैं तो जाह्नवी कपूर के इस लुक को किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को आपको बिल्कुल सिंपल रखें क्योंकि ज्यादा हैवी लुक इस लहंगे स्टाइल के साथ बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। मेकअप भी इसके लिए लाइट ही रखें।

इसे भी पढ़ें: 'प्‍लस साइज' दुल्हन अपने लिए ब्राइडल लहंगा चुनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

शिवानी दांडेकर

Shibani dandekar fish cut lehenga look

अगर आपको भी अपनी शादी में फिश कट लहंगा ट्राई करना है तो इसके लिए आप शिवानी दांडेकर का स्टाइल कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए फिश कट स्कर्ट, कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज और ट्रेलिंग रेड ड्रेस पहना हुआ है। जिन्हें उन्होंने लॉन्ग इयररिंग के साथ पेयर किया हुआ है। आप भी इसी तरह से अपने लुक को स्टाइल कर सकती हैं साथ ही डिजाइन भी करा सकती है। जिसमें आप अपने हिसाब से कलर और डिजाइन एड करा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

नोट: अगर आप इन स्टाइल को कैरी करना चाहती हैं तो डिजाइन और कलर ऑप्शन आप अपने हिसाब से चुने। जिसको पहनकर आप स्टाइलिश लग सके।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।