Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:50 AM IST

Happy Birthday : 60 की उम्र से ऊपर की महिलाओं को हेमा मालिनी के इन ब्यूटी लुक्स से लेनी चाहिए इंस्पिरेशन

इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। आप भी उनके ब्यूटी लुक्स को देख उनसे इंस्पायर हो सकते हैं।
Updated:- 2021-10-16, 09:20 IST
hema malini fashion looks

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। उनका फ्लॉलेस लुक, उनका हेयरस्टाइल हो, उनकी कातिलाना मुस्कान, उनकी आंखें हों या ग्रेस, फैंस उनके दीवाने हैं। बॉलीवुड ही नहीं, भारतीय राजनेताओं ने भी उनकी सुंदरता पर टिप्पणी की है। अपनी खूबसूरती और बेदाग त्वचा के लिए वह रोजाना योग करती हैं और अपने आहार पर भी ध्यान देती हैं। हेमा मालिनी आज भी इंडस्ट्री में किसी भी यंग एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं। अगर आप भी 60 साल से ऊपर की हैं, तो हेमा मालिनी के लुक्स से कुछ टिप्स ले सकते हैं।

हेमा मालिनी का एवरग्रीन लुक

hema malini in green look

इस लुक में हेमा मालिनी ने गोल्ड येलो और ग्रीन रंग की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने सुंदर कुंदन का सेट पहना है। आप उन्हें देखकर यह नहीं बता सकते हैं कि उनकी उम्र कितनी है। हेमा मालिनी एक ट्रेन्ड डांसर हैं और आज भी वह अपनी बेटियों के साथ डांस करती हैं। इसी कारण उनके चेहरे पर एक तेज और चमक रहती है। आप भी कल किसी फंक्शन के लिए तैयार हों, तो हेमा मालिनी के इस लुक से इंस्पायर हो सकते हैं।

हेमा मालिनी का गुलाबी जादू

hema malini pink saree look

हेमा जी साड़ियों की बड़ी शौकीन हैं। यह साड़ी उन्होंने ईशा अंबानी की शादी में पहनी थी, जिसमें उन्होंने यह गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी चुनी थी। इसके साथ उन्होंने डार्क पिंक रंग में लॉन्ग लेयर्ड नेकलेस पहना है। स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कैसे ग्रेसफुल दिखना है यह आप हेमा मालिनी से सीख सकती हैं। इसी के साथ हेमा मालिनी की तरह अच्छी मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपके चेहरा नूर भी उनकी तरह ही दिखे। आप हेमा मालिनी की तरह बालों को स्टाइल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :70 के दशक का यह फैशन आपको देगा स्‍टाइलिश लुक

हेमा मालिनी रफल्ड साड़ी लुक

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

इस तस्वीर में हेमा मालिनी ने बेबी पिंक रंग की रफल साड़ी पहनी है। अगर आपको लगता है कि रफल्ड साड़ियां (साड़ी ड्रेप करने के ये 5 तरीके जानें) सिर्फ लड़कियों के लिए होती है, तो आपको हेमा जी से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इसके साथ सुंदर सा नेकलेस उनके लुक को कंपलीट कर रहा है। आप भी हेमा जी इस लुक की इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसकी साथ ही हेमा जी की खूबसूरती का राज साइकलिंग करना है। साइकलिंग न भी सही मगर आप थोड़ी बहुत एक्सरसाइज से खुद को फिट और यंग दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस से सीखें कैसे पहनी जाती है रैप ड्रेस

ग्रीन एंड येलो ग्रेस

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

यह साड़ी हेमा मालिनी ने आकाश अंबानी के रिसेप्शन में पहनी थी। आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक और येलो और ग्रीन रंग की साड़ी को कितनी अच्छी तरह स्टाइल किया है। इसके साथ उनका जूड़ा लुक और उसमें लगा गजरा भी बेहद शानदार लग रहा है। घर में किसी करीबी की शादी में आप भी यह लुक कैरी कर सकती हैं। अपने ब्लाउज से मैच करता उन्होंने सुंदर नेकलेस (इन सेलिब्रिटीज के पोल्की नेकलेस डिज़ाइन से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन) पहना है और हाथ में कड़े डालें हैं। आप भी ऐसा कुछ जरूर ट्राई करके देखें।

हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आप भी अपनी उम्र में हेमा मालिनी की तरह तैयार हो सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं। अपनी स्टाइलिंग के साथ बस अपने खानपान और जीवन शैली में भी ध्यान दें। यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह के लिए आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।