Sat Sep 19, 2026 | Updated 01:05 PM IST

New York Fashion Week में छाईं भूमि पेडनेकर, बेलूर मठ की नक्काशी वाले मारून लहंगे में सेट किए नए फैशन गोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस बार अपने फैशन लुक से सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींच ल‍िया है। वह‍ New York Fashion Week में अपना जलवा ब‍िखेर रही थीं।
Updated:- 2026-09-19, 12:10 IST
bhumi pednekar in new york fashion week

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में न्यू यॉर्क फैशन वीक (New York Fashion Week) में पहली बार रैंप वॉक करके खूब सुर्खियां बटोरीं। वे 'Nazranaa' ब्रांड के समर कलेक्शन की शोस्टॉपर बनीं। इस दौरान भूमि का लुक बहुत ही खास था क्योंकि वह विदेश के मंच पर पूरी तरह भारतीय रंग में नजर आईं। उन्होंने डार्क मैरून कलर का वेलवेट लहंगा पहना था, जिस पर वेस्‍ट बंगाल के फेमस बेलूर मठ (श्री रामकृष्ण मंदिर) की नक्काशी और डिजाइन की झलक साफ दिख रही थी।

उनके इस लहंगे पर सोने जैसी चमक वाला गोल्ड जरी वर्क, हाथ की बारीक कढ़ाई, हंस के खूबसूरत डिजाइन और पीछे तक जाने वाले केप स्टाइल दुपट्टे ने चार चांद लगा दिए थे। यही वजह है कि उनका यह रॉयल अंदाज सिर्फ रैंप तक ही नहीं रहा बल्कि होने वाली दुल्हनों के लिए एक नया और बेहतरीन फैशन ट्रेंड बन गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं- 

bhumi pednekar in new york fashion week (1)

Image Credit- Instagram

पहली बार New York Fashion Week के रनवे पर उतरीं भूमि

आपको बता दें क‍ि भेम‍ि पेडनेकर ने पहली बार New York Fashion Week के रनवे पर रैंप वॉक क‍िया है। इस दौरान वह नजराना के समर और स्‍प्र‍िंग कलेक्‍शन के लॉन्‍च शो की शोस्‍टाॅपर थीं। उन्‍होंने जो आउटफि‍ट कैरी कर रखा था, उसमें भारतीय झलक साफ देखने को म‍िल रही थी। इसकी खास बात यह थी क‍ि यही आउटफि‍ट इंटरनेशनल फैशन का ह‍िस्‍सा भी बन गया था। इसमें भले ही ड‍िजाइन इंड‍ियन थे, लेकि‍न इसे मॉडर्न तरीके से ड‍िजाइन क‍िया गया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nazranaa (@nazranaanj)

मैरून वेलवेट लहंगे में छाईं भूम‍ि पेडनेकर

भूम‍ि का यह वेलवेट लहंगा मैरून कलर का था। इस कलर से उनके पूरे लुक को र‍िच और रॉयल लुक म‍िला। लहंगे गोल्‍ड जरी और हाथों से की गई कढ़ाई का काम था। इस आउटफि‍ट की सबसे खास बात इसका ड‍िजाइन ही था क्‍योंकि इसमें भारत की पुरानी मंद‍िर वास्‍तुकला से आइड‍िया लि‍या गया था।

यह भी पढ़ें- New Lehenga Designs: आपके लहंगा लुक को देखकर दोस्त बजाएंगे सीटियां और होगी तारीफ की बौछार, यहां से लें बेस्ट आइडिया

बेलूर मठ के मंदिर से लिया गया डिजाइन का आइडिया

भूम‍ि के लहंगे की ड‍िजाइन वेस्‍ट बंगाल के बेलूर मठ के श्री रामकृष्‍ण मंद‍िर की वास्‍तुकला से इंस्‍पायर्ड थी। इसमें मंद‍िर की नक्‍काशी साफ देखने को म‍िल रही थी। लहंगे में एक जैसी बनावट, मेहराब जैसे शेप्‍स देखने को म‍िल रहे थे। ऐसे में साफ है क‍ि लहंगे में कोई नॉर्मल कढ़ाई नहीं थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ruchika Jain | USA-based Creator (@fireflydo)

भूमि‍ के लहंगे में क्‍या था खास?

भूम‍ि पेडनेकर ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में जो लहंगा पहना था, उसकी खास‍ियत है-

  • लहंगे का डार्क मैरून वेलवेट फैब्र‍िक
  • गोल्‍उ जरी का काम
  • हाथ से की गई कढ़ाई
  • केप स्‍टाइल दुपट्टा
  • हंस का मोट‍िफ
  • मंद‍िर की वास्‍तुकला से इंस्‍पायर्ड ड‍िजाइन

कैसे नया फैशन गोल बन गया भू‍म‍ि का लहंगा?

भूम‍ि पेडनेकर के इस लहंगे ने नया फैशन गोल सेट कर द‍िया है। क्‍योंक‍ि उनके लहंगे में बना यून‍िक ड‍िजाइन इंड‍ियंस को खूब पसंद आ रहा है। अगर आपकी शादी होने वाली है तो भूम‍ि के इस लुक से आइड‍िया ले सकती हैं।

लहंगे के ह‍िसाब से थी ज्वेलरी

भूमि ने अपने आउटफिट के साथ एंटीक गोल्ड नेकपीस पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स भी पहने, जिनका डिजाइन मंदिरों से जुड़ा हुआ था। इस तरह ज्वेलरी भी आउटफिट की थीम से अलग नहीं थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anip Patel (@mondayswithmohan)

हेयर और मेकअप भी रखा सिंपल

इतने हैवी लहंगे के साथ भूमि पेडनेकर ने हेयर और मेकअप को बहुत ज्यादा हैवी नहीं रखा था। उन्होंने साइड-पार्टेड बन बनाया था। मेकअप में वार्म टोन था और होंठों पर न्यूड लिप कलर था। इससे एक्‍ट्रेस का पूरा लुक बैलेंस रहा।

ब्राइडल लुक में इन चीजों से ले सकती हैं आइडिया

अगर आप ब्राइडल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ये आइड‍िया आपके काम आ सकते हैं- 

  • फूलों की जगह मंदिर की वास्तुकला से इंस्‍पायर्ड मोटिफ
  • मैरून जैसे डार्क कलर के साथ गोल्ड वर्क
  • हैवी पिनिंग की जगह केप स्टाइल दुपट्टा
  • लहंगे के साथ एंटीक गोल्ड ज्वेलरी
  • हैवी आउटफिट के साथ सॉफ्ट मेकअप
  • सिंपल बन के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स

यह भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला का अजीबो-गरीब फैशन हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने आउटफिट को लेकर किए ये कमेंट

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

FAQ
भूमि पेडनेकर का लहंगा किस ब्रांड का था?
भूमि पेडनेकर का यह खास मैरून लहंगा प्रसिद्ध एथनिक फैशन ब्रांड 'नजराना' (Nazranaa) का था, जिसे उनके स्प्रिंग/समर कलेक्शन के लिए बनाया गया था।
केप स्टाइल दुपट्टे की क्या खासियत है?
केप स्टाइल दुपट्टे में पिन लगाने का झंझट नहीं होता। यह कंधों पर आसानी से टिक जाता है, जिससे दुल्हन शादी में आराम से घूम-फिर सकती है।
दुल्हनों के लिए मैरून रंग क्यों बेहतर माना जाता है?
मैरून रंग लाल रंग की तरह ही शुभ माना जाता है। यह लुक को ज्यादा रॉयल और गहरा दिखाता है तथा गोल्ड ज्वेलरी के साथ बहुत सुंदर लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।