Bhumi Pednekar Saree Look: भूमि पेडनेकर के साड़ी लुक हैं बेहद स्टाइलिश, दोस्त की शादी के लिए कर सकती हैं रीक्रिएट
-1730276849490.webp)
शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। लेकिन सबसे ज्यादा खास उन लोगों के लिए होता है, जो शादी में आने वाले होते हैं। वो स्पेशली अपने लिए आउटफिट खरीदते हैं। इसको लिए ऑनलाइन जाकर कई सारी चीजों को सर्च किया जाता है। इसके बाद आउटफिट की शॉपिंग की जाती है। लेकिन अब आपको ज्यादा चीजों को सर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साड़ी लुक्स को देखकर आइडिया ले सकती हैं। इससे आपका लुक ही अच्छा लगेगा। चलिए आपको भी दिखाते हैं एक्ट्रेस के साड़ी लुक ।
भूमि पेडनेकर का गोटा पट्टी साड़ी लुक
View this post on Instagram
आप अगर गोटा पट्टी साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप इस साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। भूमि पेडनेकर की ये साड़ी Itrh ब्रांड ने डिजाइन की है। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पूरी साड़ी में गोटा वर्क किया गया है। इसके साथ पल्लू के बीच में कमल के फूल के साथ डिजाइन को बनाया गया है। इससे साड़ी हैवी नजर आ रही है। इस साड़ी के साथ उन्होंने मिरर वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल किया है। इससे वो और भी खूबसूरत नजर आ रही है। आप इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट से साड़ी खरीदें इसे सिंपल ब्लाउज के साथ शादी में स्टाइल करें। इससे आप अच्छी लगेंगी।
भूमि पेडनेकर का बांधनी साड़ी लुक
View this post on Instagram
आप साड़ी लुक के लिए भूमि पेडनेकर की इस साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इसमें उन्होंने बांधनी प्रिंट वाली साड़ी को स्टाइल किया है। आप भी बांधनी साड़ी को हैवी ब्लाउज के साथ शादी में वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आसनी से बंध जाती है। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव बनाता है। इसके साथ ही ज्वेलरी को वियर करें। हेयर स्टाइल को अच्छे से क्रिएट करें। इसमें आप अच्छी नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: लेटेस्ट डिजाइन और लेस बॉर्डर वाली हैं ये प्रिंटेड साड़ी, ट्रेडिशनल लुक के लिए है बेस्ट ऑप्शन
ब्लैक साड़ी लुक
View this post on Instagram
आप कुछ स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके साथ आप प्रिंटेड साड़ी के साथ लेस वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इसके साथ उन्होंने पर्ल डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल किया है। इसमें वो सुंदर नजर आ रही हैं। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: घर में रखी पुरानी कॉटन प्रिंटेड साड़ी से बनाएं स्कर्ट, देखें डिजाइन
इस बार शादी में पहनने के लिए इन साड़ी डिजाइंस को ट्राई करें। इसमें आप खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही, आपक लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।