कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस व पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। वहीं फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में फैंसी डिजाइन की कुर्तियों को सबसे ज्यादा पहना जाता है।
एक के बाद एक त्योहारों के बाद भाई दूज आने वाला है। इस मौके पर ज्यादा हैवी तो नहीं लेकिन थोड़े फैंसी लुक के कपड़े हम पहन ही लेते हैं। तो आइये देखते हैं भाई दूज के मौके के लिए खास कुर्तियों की नई और खूबसूरत फैंसी डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन कुर्ती लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-
फ्लोरल डिजाइन कुर्ती
सोबर डिजाइन की कुर्ती पहनना चाहती हैं तो अलग से फूल-पत्ती पैटर्न के डिजाइन की कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। इसमें आप अनारकली स्टाइल कुर्ती बनवा सकती हैं। साथ में आप जॉर्जेट के डिजाइन की मिलते-जुलते दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा लुक में जान डालने के लिए पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Embroidery Kurti For Women: दिखेंगी खूबसूरत जब स्टाइल करेंगी ये एम्ब्रॉयडरी कुर्ती, देखें डिजाइंस
पाकिस्तानी डिजाइन कुर्ती
बारीकी से किए वर्क वाले डिजाइन की करें तो इसमें पाकिस्तानी डिजाइन की कुर्तियां देखने को मिल जाएंगी। ज्यादातर पाकिस्तानी स्टाइल में आपको घेरेदार और चौड़े घेर वाली कुर्ती देखने को मिल जाएंगे। बात अगर स्टाइलिश लुक की करें तो इस तरह की कुर्ती के साथ में आप चूड़ीदार पजामी या फैंसी मोहरी वाली डिजाइन की पैन्ट्स पहन सकती हैं।
गोटा-पट्टी लेस डिजाइन कुर्ती
लेस वर्क देखने में काफी फैंसी नजर आता है। वहीं आपको मार्केट में इस तरह की कुर्ती का रेडीमेड सेट मिल जाएगा, जिसमें घेरे, स्लीव्स और नेक लाइन में आपको कई तरह की वर्क वाली कुर्तियां देखने को मिल जाएंगे। बात अगर लुक की करें तो आप खुद अलग से फैब्रिक खरीदकर अपनी पसंद की लेस लगवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Pakistani kurti: ऑफिस की दिवाली पार्टी पर चार चांद लगाने काम करेंगी ये पाकिस्तानी कुर्ती
अगर आपको कुर्ती की ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: amazon, myntra, latestkurtidesigns
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों