Diwali 2024 Sharara Designs: दिवाली पार्टी के लिए साड़ी पहनकर हो गई हैं बोर तो ट्राई करें ये खूबसूरत शरारा सलवार-सूट डिजाइंस

सलवार-सूट पहनना हम सभी पसंद करते हैं और आजकल तो त्योहार या फंक्शन पर भी हम साड़ी की जगह सूट ही पहन लेते हैं। वहीं कभी-कभी सूट लुक में भी आपको ज्यादा ऑप्शन नहीं देखने मिलते हैं, तो ऐसे समय पर आप शरारा स्टाइल सूट को ट्राई कर सकती हैं।
दिवाली आने वाली है और ऐसे में हैवी लुक वाले कपड़े ही पहनना हम पसंद करते हैं। तो आइये देखते हैं शरारा स्टाइल सूट के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन शरारा लुक्स में जान डालने के आसान टिप्स-
लॉन्ग कुर्ती के साथ शरारा सूट
लॉन्ग स्टाइल सूट में आजकल लूज डिजाइन की कुर्ती और शरारा लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आप चाहें तो अलग से प्लेन फैब्रिक खरीदकर अपने हिसाब से लेस लगवाकर फैंसी लुक में सूट को तैयार कर सकती हैं। लुक में जान डालने के लिए हैवी दुपट्टे को स्टाइल किया जा सकता है। देखने में ऐसा लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Sharara Set : दिवाली पार्टी में दोस्तों के बीच नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो वियर करे ये न्यू डिजाइंस वाले शरारा सेट
पेप्लम कुर्ती के साथ शरारा सूट
शॉर्ट और स्टाइलिश डिजाइन की कुर्ती को शरारा के साथ में पहना जा सकता है। इसमें आपको कई तरह के कलर कॉम्बिनेशन और प्रिंट में डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के शरारा लुक के साथ में आप चाहें तो दुपट्टे को स्किप भी कर सकती हैं। मॉडर्न लुक के लिए ऑफ शोल्डर डिजाइन की कुर्ती को पहन सकती हैं।
वेलवेट डजाइन शरारा सूट
सर्दियों में वेलवेट के सूट डिजाइंस को सबसे ज्यादा पहनना पसंद किया जाता है। इसमें आपको काफी तरह की गोटा-पट्टी वर्क वाले डिजाइन की लेस को कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के शरारा सूट के साथ में आप नेट की हैवी वर्क वाली चुनरी को स्टाइल कर सकती हैं। कानों में हैवी फैंसी झुमकी के साथ लुक को कम्प्लीट करें।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिवल सीजन में चाहती हैं चांद-सा लुक तो वियर करें कुर्ती के साथ शरारा
अगर आपको शरारा सूट की ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: lavanyathelabel, pratapsons, azrakh, royalanarkali, ethnicrace, myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।