Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Saree for 55 Plus Women: साड़ी में दिखना चाहती हैं जवां और स्टाइलिश तो भाग्यश्री के इन लुक्स को करें री-क्रिएट, बचेंगे काफी पैसे

लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप सेलेब्रिटी के लुक्स को री-क्रिएट भी कर सकते हैं। इसके लिए आप बॉडी टाइप का खासतौर से ख्याल रखें।
Updated:- 2024-06-06, 19:22 IST
bhagyashree saree designs for  plus women

हर उम्र में हम स्टाइलिश दिखना पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन अपनी वार्डरोब में कई तरह के बदलाव करते हैं। वहीं आजकल हम सेलिब्रिटीज के लुक्स को री-क्रिएट करना काफी पसंद करते हैं। सेलिब्रिटीज में आजकल एक्ट्रेस भाग्यश्री के स्टाइलिश साड़ी लुक्स चर्चा का विषय बना हुआ है।

ज्यादातर ऐसा 55 की उम्र के बाद होने लगता है। तो आइये देखते हैं एक्ट्रेस भाग्यश्री के स्टाइलिश साड़ी के डिजाइंस जिन्हें आप 55 की उम्र के बाद ट्राई कर सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन साड़ी लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

ब्लैक साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

ब्लैक कलर देखने में काफी क्लासी लुक देने में मदद करता है। यह साड़ी डिजाइनर संजुक्ता दत्ता ने डिजाइन की है। इस तरह की साड़ी में आप कॉटन फैब्रिक में काफी डिजाइन गर्मी के लिए खरीद सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में गोल्डन कलर की ज्वेलरी स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें :आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

गोल्डन सिल्क साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

गोल्डन कलर कभी भी फैशन ट्रेंड के बाहर नहीं होता है। इसमें रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो गोल्डन कलर में सिल्क फैब्रिक से बनी साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी को डिजाइनर जरिएरा ने डिजाइन की है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में हेयर बन बनाए।

इसे भी पढ़ें :  Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

बॉर्डर वर्क साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

देखने में यह साड़ी बेहद मॉडर्न लुक दे रही है।इस खूबसूरत मॉडर्न लुक साड़ी को डिजाइनर प्रीती जैन ने डिजाइन किया है। इस तरह की स्टाइलिश साड़ी आपको 2,500 रुपये में मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में डिजाइनर रेडीमेड ब्लाउज पहनें।

 

अगर आपको साड़ी के ये नए डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।