herzindagi
best saree colours for medium skin

Saree Fashion: मीडियम स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं ये साड़ी कलर्स, आप भी करें ट्राई

साड़ी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यह तभी अच्छी लगती हैं जब आप इसे अपनी स्किन टोन के हिसाब से चूज करते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-18, 10:54 IST

बॉलीवुड सेलिब्रिटी हो या आम लोग हर किसी को साड़ी पहनना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका फैशन कभी आउट नहीं होता है। बल्कि अलग-अलग डिजाइन की साड़ी मार्केट में फेस्टिवल या सीजन के हिसाब से आती ही हैं। इन्हें खरीदने के लिए हम अक्सर बाजार जाते हैं। लेकिन इस बार अगर आप साड़ी की शॉपिंग करने जाएं तो उसे अपने स्किन टोन के हिसाब से खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी का स्किन टोन अलग होता है इसलिए हर कलर सबके ऊपर अच्छे नहीं लगते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं को किस कलर्स की साड़ी को वियर करना चाहिए।

मस्टर्ड येलो साड़ी (Mustard Yellow Saree)

Mustard yellow colour saree

अगर आपकी स्किन टोन मीडियम है तो ऐसे में आप मस्टर्ड येलो साड़ी को वियर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इस स्किन टोन पर अच्छी लगती है। साथ ही जब आप वियर करेंगी तो लुक अलग लगेगा। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट करके ब्लैक ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो साड़ी के बॉर्डर के कलर के हिसाब से भी अपने ब्लाउज को तैयार करा सकती हैं। जिससे साड़ी लुक और अट्रैक्टिव लगेगा।

रेड कलर साड़ी (Red Colour Saree Designs)

Red colour saree designs

साड़ी को वियर करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यह अच्छी भी लगती है जब आप स्किन टोन और डिजाइन का ध्यान रखती हैं। इस बार जरूरी है कि आप स्किन टोन को देखते हुए रेड कलर साड़ी को वियर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपका लुक अलग ही नजर आएगा। साथ ही रेड कलर तो हर किसी को अच्छा लगता है तो पहनने में दिक्कत भी नहीं होगी। मार्केट में रेड कलर साड़ी आपको हर फैब्रिक और डिजाइन में मिल जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं ब्लू कलर के ये आउटफिट्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई

ब्लू कलर साड़ी (Electric Blue Saree)

Blue colour saree designs

मीडियम स्किन टोन वाली महिलाएं इलेक्ट्रिक ब्लू कलर साड़ी वियर कर सकती हैं। इस कलर की साड़ी भी काफी अच्छी लगती हैं। साथ ही दिखने में भी सुंदर होती हैं। इसमें आपको बॉर्डर वाली साड़ी या सिंपल प्लेन साड़ी भी मिल जाएगी। जिससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी आप मार्केट से 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं। 

मीडियम स्किन पर इस तरह के कलर काफी अच्छे लगते हैं। जिससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। आप इस बार ट्राई करें इन कलर की साड़ी। 

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी के ये कलर्स हर मौके पर आते हैं काम, मिलेगा बेस्ट लुक

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।