Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

हर महीने Online Shopping से होता है नुकसान? ये 3 आदतें बदल दें

ऑनलाइन शॉपिंग करने का अपना ही एक अलग मजा है। आज के दौर में अधिकतर लोग घर बैठे ही अपनी पसंद का सामान मंगाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करती हैं, लेकिन इसकी वजह से आपके मंथली बजट और जेब खर्च पर सीधा असर देखने को मिल रहा है, तो आप कुछ खास 3 स्मार्ट तरीकों से बचत कर सकती हैं।
Updated:- 2026-07-06, 14:36 IST
image

बच्चों से लेकर बड़ों तक, आज के दौर में हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग का दीवाना हो गया है। घर बैठे एक क्लिक पर सामान मिल जाना हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है, लेकिन कई बार यह ऑनलाइन शॉपिंग हमारी जेब पर भारी असर डाल देती है। अगर आप भी हर थोड़े दिनों में ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं और अब आपको लगने लगा है कि यह आदत आपके बजट को बिगाड़ रही है, तो आज हम आपको 3 स्मार्ट तरीके और आइडियाज बताएंगे, जिनकी मदद से आप हर महीने अच्छी-खासी बचत कर सकती हैं।

शॉपिंग से पहले चेक करें वार्डरोब

जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग कर कुछ मंगाने की सोचें, तो सबसे पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें, कि आपकी वार्डरोब में वो चीजें पहले से मौजूद हैं या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास कपड़े या फुटवियर होते हैं, लेकिन फिर भी रील्स या कूपन देखकर हमारा मन खरीदारी करने का होने लगता है। लेकिन अगर आप वाकई में फिजूलखर्ची से बचना चाहती हैं, तो सिर्फ उन्हीं चीजों की शॉपिंग करें, जो आपके पास नहीं हैं और जिनकी आपको बहुत ज्यादा जरूरत है।

1 - 2026-07-06T140700.387

अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमतें कंपेयर करें

दूसरी और सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो किसी एक आउटफिट या प्रोडक्ट को सिर्फ एक ही वेबसाइट पर देखकर तुरंत न खरीदें। उसे अलग-अलग शॉपिंग वेबसाइट्स पर जाकर जरूर चेक करें, क्योंकि हर प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ अलग डिस्काउंट या बैंक ऑफर्स चल रहे होते हैं, जिससे आप महंगी चीज को कम दाम में पा सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको किसी चीज की तुरंत जरूरत नहीं है, तो उसे अपनी विशलिस्ट में रखें और किसी बड़ी सेल के आने पर उस सामान को बंपर डिस्काउंट पर खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में बच्चों के लिए करनी है कपड़ों की शॉपिंग, दिल्ली के इन 3 बाजारों को करें एक्सपलोर

शॉपिंग बजट फिक्स करें

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अपना मंथली बजट एकदम फिक्स रखें। अगर आप हर महीने अपनी सैलरी से थोड़ा पैसा शॉपिंग के लिए अलग बचा सकती हैं, तभी खरीदारी करें। वरना बेवजह खर्च करने से आपकी जेब खर्च बढ़ सकता है साथ ही आपका महीने का बजट भी हिल सकता है।

इसके लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि महीने की सैलरी आते ही आप अपने खर्चों को डिवाइड करें बचे हुए पैसों से ही जरूरत का सामान खरीदें। अगर कोई चीज आपके बजट से बाहर जा रही है, तो उसे कुछ महीने थोड़े-थोड़े पैसे इकट्ठा करने के बाद खरीदें। इससे आपकी जेब पर अचानक कोई लोड नहीं पड़ेगा। 

3 - 2026-07-06T140655.665

अगर आप इन तीनों स्मार्ट तरीकों को अपनी आदत बना लेती हैं, तो आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग का मजा भी ले सकती हैं। इससे आपकी फिजूलखर्ची भी बच सकती है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Famous Chudi Bajar: कांच की चूड़ी से लेकर मीनाकारी बैंगल्स तक, झारखंड के इस फेमस बाजार से करें सस्ती शॉपिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।