Best Jeans for Chubby Girls: चब्बी गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 तरह की जींस, मिलेगा स्लिम लुक और कंफर्ट का जबरदस्त मेल

चब्बी लड़कियां हमेशा ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं, जिसमें वे स्लिम लुक क्रिएट कर सके। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं और स्लिम लुक पाना चाहती हैं, तो अब कपड़ों को लेकर परेशान होने के बजाय आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन की जींस शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन जींस डिजाइंस के बारे में।
वाइड-लेग हाई-राइज डेनिम जींस
अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत जींस पहनने का बहुत शौक है, लेकिन आप चब्बी होने कि वजह से कौन सी जीन्स पहने यह डिसाइड नहीं कर पाती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय इस इस तरह की वाइड-लेग हाई-राइज डेनिम जींस को कैरी कर सकती हैं। ऐसे जींस के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।
वाइड हाई राइज स्ट्रेचेबल प्लस साइज जींस
अगर आप चब्बी हैं और अपने लिए खूबसूरत जींस की तलाश में है, तो आपके लिए इस तरह की वाइड हाई राइज स्ट्रेचेबल प्लस साइज जींस भी परफेक्ट हो सकती है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़ों की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको इस तरह की जींस मिल जाएगी। इसे आप टॉप या शर्ट के साथ पहन सकती हैं।
रेगुलर लेंथ स्ट्रेचेबल डेनिम जींस
आपके लिए इस तरह की रेगुलर लेंथ स्ट्रेचेबल डेनिम जींस भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप कुर्ती, टॉप या शर्ट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे जींस को पहनकर आप अपने लोअर हिस्से को सलीम बना सकती हैं। इस तरह के जींस खास कर चब्बी लड़कियों के लिए परफेक्ट हो सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से अपनी साइज के हिसाब से खरीद सकती हैं।
फ्लेयर्ड बेल बॉटम बूटकट पैंट
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत फ्लेयर्ड बेल बॉटम बूटकट पैंट भी बेस्ट रहेगी, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या आपको नजदीकी बहार में किसी शॉप पर भी इस तरह की प्लस साइज जीन्स भी मिल जाएगी, जो न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप अपने लुक को स्लिम और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
नेवी ब्लू वाइड-लेग स्ट्रेचेबल जींस
अगर आप अपनी हेल्थ के हिसाब से जीन्स की तलाश में हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत नेवी ब्लू वाइड-लेग स्ट्रेचेबल जींस को शामिल कर अपने लुक को परफेक्ट और खास बना सकती हैं। इस तरह की जीन्स इन दिनों चब्बी लड़कियों के बिच काफी चलन में हैं, जो आपके लुक को खास बना देगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Loose Jeans for Women in Summer: गर्मी के दिनों में टाइट जींस नहीं, ये लूज और वाइड-लेग जींस देगी आपको कम्फर्ट लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Miss Chase/amazon/TURNING BLUE/Ben Martin/Miss Chase A+
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।