जन्माष्टमी 2026 पर दिखना है भीड़ से अलग? ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट्स

जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म का उत्साह हर जगह देखने को मिलता है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर महिलाएं पूजा-पाठ के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी खास तैयारी करती हैं। कोई इस दिन साड़ी पहनता है, तो कोई लहंगे में ट्रेडिशनल लुक चाहता है। अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो ट्रेडिशनल ड्रेप के साथ अलग ब्लाउज और ज्वेलरी ट्राई की जा सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे एथनिक स्टाइल्स के बारे में बताएंगे, जिससे जन्माष्टमी पर तैयार होते समय आप भी अपने आउटफिट के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
Janmashtami Look 1- लाइट रंग के लहंगे से तैयार करें अपना जन्माष्टमी लुक
जन्माष्टमी पर अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट के साथ थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं, तो इस तरह का लहंगा काफी खूबसूरत लगेगा। इस पूरे आउटफिट में बहुत ज्यादा चमक नहीं है, इसलिए यह पूजा के परफेक्ट है। लहंगे का बॉर्डर इसे ट्रेडिशनल टच दे रहा है और यह पहनने पर ज्यादा ओवर भी नहीं लगेगा।
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: ट्राई करें ये ट्रेंडी जोमेट्रिकल मेहंदी डिजाइंस, दिखेंगे सबसे अलग
इसे और स्टाइलिश बनाने के टिप्स
- इसके साथ छोटे झुमके पहनें, बहुत ज्यादा ज्वेलरी पर फोकस न करें।
- बालों को खुला रखने के बजाय हल्का वेवी करके एक तरफ चोटी भी बना सकती हैं।
- पीछे छोटा सा गजरा या सफेद फूल लगाने से लुक और भी अच्छा लगेगा।
- माथे पर छोटी बिंदी लगाएं।
- हाथों में पतली चूड़ियों का सेट पहनना अच्छा रहता है, चमकीली चूड़ियां न पहनें।
- बहुत भारी नेकलेस की जगह पतली चेन या छोटा पेंडेंट पहनें।
- पैरों में जूती या सैंडल पहन सकती हैं।
image credit- @glowwithmahi2701 /pinterest
Janmashtami Look 2- कुर्ती और सफेद स्कर्ट से तैयार करें अपना जनमाष्टमी लुक
जन्माष्टमी पर कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहती हैं, जो सिंपल भी हो और स्टाइलिश भी लगे, तो लहंगे के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। इसमें आप किसी भी तरह की प्लेन स्कर्ट को प्रिंटेड कुर्ती के साथ मैच कर सकती हैं। साथ में स्कर्ट के साथ मिलता हुआ दुपट्टा भी लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पूजा के लिए 4 खूबसूरत ब्राइट येलो एथनिक सूट्स
इसे और स्टाइलिश बनाने के टिप्स
- सफेद स्कर्ट पूरे आउटफिट को हल्का और फ्रेश लुक देता है, इसलिए ऐसी स्कर्ट पहन सकती हैं।
- लुक को अच्छा बनाने के लिए आप हैवी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं।
- हाथों में, गले में और कानों में भी पहना जा सकता है।
- बालों में लो बन बनाकर उसमें छोटे सफेद फूल लगा सकती हैं।
- अगर थोड़ा कृष्ण-थीम वाला लुक चाहिए तो छोटा सा मोरपंख वाली हेयर एक्सेसरी चुन सकती हैं।
- मेकअप बहुत ज्यादा हैवी रखने के बजाय आंखों पर काजल और हल्की लिपस्टिक से ही लुक पूरा हो जाएगा।
image credit- koyel_sultan_100k/pinterest
Janmashtami Look 3- प्रिंटेड स्कर्ट के साथ पहनें जैकेट
अगर आपको इंडो-वेस्टर्न और थोड़ा हटकर ड्रेसिंग स्टाइल पसंद है, तो इस तरह की प्रिंटेड स्कर्ट के साथ डेनिम जैकेट वाला लुक ले सकती हैं। मैरून रंग के अलावा आप किसी भी रंग की प्रिंटेड स्कर्ट पहनें। इस लुक में डेनिम जैकेट कैजुअल और मॉडर्न टच देता है। यह घर की पूजा के साथ-साथ अगर घर से बाहर जाना है, तो भी काम आता है।
इसे और स्टाइलिश बनाने के टिप्स
- डेनिम जैकेट की जगह अगर आपके पास शॉर्ट एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट है, तो उसे भी पहना जा सकता है।
- इस लुक में ऑक्सीडाइज्ड झुमके के साथ सिल्वर ज्वेलरी भी अच्छी लगेगी।
- बालों में लंबी चोटी बनाकर छोटे फूल लगा सकती हैं।
- माथे पर छोटी बिंदी लगाने से लुक और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है।
- इस लुक में हाथों में सिल्वर चूड़ियां या कड़े पहन सकती हैं।
- अगर ज्यादा ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो जैकेट के साथ दुपट्टा भी लिया जा सकता है।

image credit- naaibueno/pinterest
निष्कर्ष- इस तरह से आप समझ गई होंगी कि जन्माष्टमी ट्रेडिशनल लुक के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, आप अलमारी में पड़े कुछ कपड़ों को जोड़कर ही अपना नया स्टाइल क्रिएट कर लेंगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।