Office Winter Fashion: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 हाई नेक स्वेटर, मिलेगा डिफरेंट और स्टाइलिश लुक
-1762770806498.webp)
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में लड़कियां रोजाना ऑफिस जाते वक्त आउटफिट को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं और ऑफिस वियर सिलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे विंटर वियर हाई नेक डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
कलरब्लॉक्ड टर्टल नेक पुलओवर हाई नेक
अगर आप अपने ऑफिस में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और एक जैसे कपड़े पहनने की बजाय कुछ यूनिक और डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आप इस खूबसूरत कलरब्लॉक्ड टर्टल नेक पुलओवर हाई नेक को शामिल कर सकती हैं। इसे आप हाई वेस्ट जींस के साथ पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की हाई नेक आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

ऑरेंज किटेड पुलओवर हाई नेक
आप चाहे तो अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए और अपने लुक को एलिगेंट टच देने के लिए इस तरह की खूबसूरत ऑरेंज किटेड पुलओवर हाई नेक को शामिल कर सकती हैं। ऐसी हाई नेक डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ऑफिस गर्ल्स को ठंड से बचने के साथ चाहिए स्मार्ट लुक, स्टाइल करें ये ट्रेंडी क्रोशिया स्वेटर
प्रिंटेड पुलओवर हाईनेक स्वेटर
आप चाहे तो अपने ऑफिस में पहनने के लिए इस खूबसूरत प्रिंटेड पुलओवर हाई नेक स्वेटर को चुन सकती हैं। ऐसी हाई नेक डिजाइंस आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी साथ ही आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी। इस तरह की हाई नेक में आपको और भी अलग-अलग कलर मिल जाएंगे, जिसे आप किसी भी तरह की जींस के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा।

टर्टल नेक केबल निट पुलओवर
यही नहीं आप चाहे तो इस खूबसूरत टर्टल हाई नेक केबल निट पुलओवर को पहनकर भी अपने ऑफिस लुक को बेहतर और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह की हाई नेक इन दिनों काफी चलन में है और यह आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी। आप इसे अपनी पसंद की किसी भी जींस के साथ शामिल कर अपने लुक को खास और एलिगेंट टच दे सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Latest Sweater Designs: ठंड में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 लेटेस्ट स्वेटर, देखें नए डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - MYNTRA/Mast & Harbour/Roadster/DressBerry
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।