सर्दियां शुरू होते ही हमारा वॉर्डरोब गर्म कपड़ों से भर जाता है। कई सारे कपड़े ऐसे होते हैं जो हम रोजाना वियर करते हैं और इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो बाहर जाने के लिए काम में आते हैं। लेकिन जब ज्यादा ठंड होती है तो हम ऐसे कपड़े सर्च करते हैं जिन्हें पहनकर हम कम्फर्टेबल भी रह सके साथ है वो दिखने में भी अच्छे लगे। इसके लिए आप अपने टॉप के ऊपर या नीचे हाईनेक को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
हाई नेक स्वेटर
अगर आप टॉप के ऊपर किसी तरह के स्वेटर को वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए बेस्ट है की आप हाई नेक स्वेटर को वियर करें ये कम्फर्टेबल होते हैं साथ ही गर्म रहते हैं। इसके ऊपर आप कट स्लीव्स जैकेट को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इसमें आपको फर वाला स्वेटर, थ्रेड वर्क स्वेटर यहां तक की चेन वाला स्वेटर भी ले सकती हैं, वो भी काफी अच्छा लगता है।
प्रिंटेड हाई नेक
अगर आपको कुछ नया लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए प्रिंटेड हाई नेक वियर कर सकती हैं। ये काफी अच्छी लगती हैं। इसमें आपको (कम्फर्टेबल आउटफिट लुक्स) छोटे ब्लॉक प्रिंट, बड़े प्रिंट यहां तक की आपको थ्रेड वर्क में प्रिंट भी मिल जाएगा। इससे ये हाईनेक और सुंदर लगेगी। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। मार्केट में आपको ये 250 से 500 रुपये में मिल जाएगे।
इसे भी पढ़ें: वेकेशन हो या फिर कोई फंक्शन हर आउटफिट में Bipasha Basu लगती हैं सबसे अलग, आप भी करें लुक रीक्रिएट
डबल शेड हाई नेक
ऐसा जरूरी नहीं है कि हाईनेक सिर्फ एक ही कलर के आते हैं इसमें आपको डबल शेड भी मिल जाते हैं। जिसे आप चाहे तो अच्छी एक्सेसरीज (स्टाइलिंग टिप्स) के साथ पार्टी में भी वियर कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसके साथ लॉन्ग कोट भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में आपको भी इसके कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Woolen Kurti: सर्दियों में रहना है कम्फर्टेबल तो स्टाइल करें वूलन कुर्ती, देखें डिजाइंस
इन हाई नेक डिजाइंस को ट्राई करें इसमें आप सुंदर लगेंगी साथ ही सर्दियों में कम्फर्टेबल रहेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों