Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

Woolen Kurti: सर्दियों में रहना है कम्फर्टेबल तो स्टाइल करें वूलन कुर्ती, देखें डिजाइंस

वूलन कुर्ती भी आजकल काफी ट्रेंड में है लोगों को इसे स्टाइल करना काफी पसंद आ रहा है।
Updated:- 2024-01-02, 12:00 IST
woolen kurti

ऐसा जरूरी नहीं की आप सिर्फ जींस के साथ जैकेट या फिर स्वेटर स्टाइल करें। आप चाहे तो वूलन कुर्ती को भी वियर कर सकती हैं। आजकल इसमें काफी सारे अलग-अलग ऑप्शन मार्केट में देखने को मिल रहे हैं। इनकी खास बात ये है कि इसे जींस या फिर लेगिंग किसी पर भी स्टाइल किया जा सकता है। ये कम्फर्टेबल होती हैं साथ ही ठंड से आपको बचाती हैं। इसलिए इस सर्दी एक बार आपको इसे स्टाइल जरूर करना चाहिए।

प्रिंटेड वूलन कुर्ती

printed woolen kurti

वूलन कुर्ती में आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। लेकिन अगर आपको स्टाइल करना है तो इसके लिए प्रिंटेड कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको लाइट हैवी छोटे और बड़े हर तरह के प्रिंट मिल जाएंगे। जिन्हें आप ऑफिस या फिर अन्य जगहों पर वियर कर सकती हैं। इनकी खास बात ये है कि इसके साथ आपको कुछ और पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में ये आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

स्ट्राइप वूलन कुर्ती

Stripe woolen kurti

अगर आप स्ट्राइप वाली वूलन कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो आप इस ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। ये काफी अच्छी (कुर्ती डिजाइंस) लगती हैं और छोटे-छोटे डिजाइन के बाद पहनने पर अच्छा लुक क्रिएट करती हैं। इसे भी आप ऑफिस या फिर डेली वियर में स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको इसमें और भी ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते हैं जिन्हें आप अपने पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। मार्केट में ये कुर्ती आपको 350 से 500 या 800 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें शॉर्ट कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन

प्लेन वूलन कुर्ती

plain woolen kurti

आप सिंपल चीजें पसंद करती हैं तो आप प्लेन वूलन कुर्ती को वियर कर सकती हैं। ये भी अच्छी लगती हैं। जब आप इसके (मॉर्डन लुक के लिए कुर्ती) साथ एक्सेसरीज स्टाइल करेंगी तो आपको लुक और ज्यादा निखरकर बाहर आएगा। इन कुर्ती की खास बात ये है कि इसमें आप कलर कॉन्ट्रास्ट करके बॉटम वियर कर सकती हैं, वो सुंदर भी लगता है और क्लासी लुक क्रिएट करता है। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश

इन वूलन कुर्ती के ऑप्शन को ट्राई करें इससे आपका लुक अच्छा लगेगा साथ ही आप सबसे अलग और सुंदर नजर आएंगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।