Heels Designs : इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट संग जचेंगी ये हील्स, यहां देखें डिजाइन

Latest Heels Designs: यदि आप भी अक्सर ऑउटफिट पहनने के बाद हील्स को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी हील्स के डिज़ाइन दिखाने जा रहे हैं, जो कि हर इंडियन और वेस्टर्न हर तरह के अटायर संग फिट बैठेंगे।
Block Heels

जिस तरह हम लोग हर कपड़े के साथ डिफरेंट ज्वेलरी कैरी करते हैं। ठीक उसी तरह हर ऑउटफिट के साथ हील्स भी अलग चाहिए होती है। ताकि हमारा लुक परफेक्ट नजर आए। ऐसे में हमारा काफी पैसा भी खर्च हो जाता है। जिसके चलते हम ऐसी एक्सेसरीज और फुटवियर खोजते हैं जो कि हर अटायर के संग मैच करे। ताकि हमारा फैशन भी कंप्लीट हो जाए और हमारा पैसा भी ज्यादा खर्च न हो। अगर आप भी अपने वार्डरोब में ऐसी हील्स का कलेक्शन शामिल करना चाहती हैं जो कि आपके इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के ऑउटफिट संग परफेक्ट लगे तो आज का यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा।

दरअसल, आज हम आपको हील्स के कुछ ऐसे डिजाइन और पैटर्न दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप किसी भी ऑउटफिट के संग पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके अलावा इन फुटवियर को आप हर मौके पर कैरी कर सकती हैं। यह हील्स आपके कैजुअल और पार्टी दोनों लुक को अट्रैक्टिव बना देंगी। यह स्टेटमेंट हील्स आपके लुक को मॉडर्न टच देंगी। मार्केट में आपको कई तरह की हील्स दिखती हैं ऐसे में हमें सलेक्शन करना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही हील्स डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप किसी भी तरह के ऑउटफिट संग पेयर अप करके अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। यह डिजाइन आपके लिए कम्फर्टेबल होने के साथ ट्रेंडी भी हैं। जिनकी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।

ब्लॉक हील्स (Block Heels)

block heels

यदि आपको लंबे समय तक हील्स कैरी करनी है तो उसके लिए ब्लॉक हील्स बेस्ट रहेगी। यह काफी आरामदायक होती है। ब्लॉक हील्स काफी स्टाइलिश दिखती है और इसको आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों के संग कैरी कर सकती हैं। यह जींस से लेकर साड़ी और सूट के संग कमाल का लुक देती है। यह हील्स आपके पैरों ने थकान का अनुभव नहीं होने देती है और इसके बनावट के चलते इसमें बैलेंस भी अच्छा रहता है। जिससे आपके गिरने का भी चांस नहीं होता है। यह आपको कई तरह के पैटर्न और कलर में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Heels Designs: गाउन के नीचे स्टाइल करें ये हील्स, पहनने के बाद लगेगी सुंदर

वेजेजहील्स (wedge heels)

wadges heels

इन से ज्यादा कोई कम्फर्टेबल हील्सनहीं होती हैं। इन बनावट देखकर भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह आपके पैरों को कितना आराम देंगी। वेजिस हील्स का आकार आगे से पीछे तक एक समान होता है। ऐसे में आप इसको घंटों पहने रहने के साथ मीलों दूर चल भी सकती हैं। यह वेकेशनऔरऑफिस के लिए बेस्ट हील्सरहती हैं। इनको आप स्कर्ट, जींस से लेकर कुर्ती और पेंट सूट के संग आसानी से पहन सकती हैं। इस तरह की हील्स आपके लुक को क्लासी टच देती हैं।

स्कार्पीन हील्स (scarpin heels)

scarpian heels

अगर आपको अपना पार्टी लुक मॉडर्न बनाना है तो उसके लिए आप स्कार्पीन हील्स का चयन कर सकती हैं। इस तरह की हील्स थोड़ी हाई होती हैं। ऐसे में हर कोई इनको आसानी से कैरी नहीं कर सकता हैं। हालांकि पेंसिल हील्स से यह थोड़ी ब्रॉड होती हैं, लेकिन इसमें हर किसी का बैलेंस नहीं बनता है। इस तरह की हील्स ज्यादातर पार्टीज और वेडिंग में पहनी जाती हैं। पहनने के बाद इनका लुक काफी स्टाइलिश लगता है। इसमें आपको डिफरेंट कलर और फैब्रिक मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: हील्स पहनकर आपके पैरों में होता है दर्द, तो इसके लिए पहनें ये फ्लैट फुटवियर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/Try Me/Flat n Heels/Flat n Heels/OPHELIA/Shoetopia/ELLE

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP