शादी के लिए हर लड़की अच्छा और हैवी डिजाइन वाला लहंगा खरीदती है। इसके साथ पहनने के लिए ज्वेलरी और अलग-अलग डिजाइन वाली एक्सेसरीज भी लेती है, ताकि लुक अच्छा नजर आए। लेकिन जब हील्स की बात आती है, तो अक्सर हम पेंसिल हील्स लेने के चक्कर में पैरों के दर्द के बारे में सोचना भूल जाते हैं। इसकी वजह से चलने में काफी दिक्कत होती है। साथ ही, कई बार बैलेंस भी खराब हो जाता है। ऐसे में आप कुछ ऐसे डिजाइन वाली हील्स को खरीदें। जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कम्फर्टेबल फील करेंगी।
मिरर वर्क वाली हील्स
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप पेंसिल हील्स को ही स्टाइल करें। आप सिंपल डिजाइन वाली हील्स को भी अपनी वेडिंग में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको मिरर वर्क डिजाइव काफी अच्छा मिल जाएगा। जिसे स्टाइल करके आप कम्फर्टेबल फील करेंगी। इसमें आप वेजेस खरीदेंगी, तो सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह की हील्स आपको आसानी से 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएगी। साथ ही, कम हाइट में लेंगी तो आपको चलने में दिक्कत भी कम होगी।
मोती के डिजाइन वाली हील्स
आप अपने लहंगे के साथ मोती डिजाइन वाली वेजेस हाई हील्स को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही, आप कम्फर्टेबल नजर आएंगी। इसमें आपको ऊपर से लेकर हील्स के साइड में ये डिजाइन मिलेगा। इससे ये हील्स अच्छी लगेगी। इसमें आप पूरी शादी में कम्फर्टेबल रहेंगी। साथ ही, आप इसे बाद में भी इस्तेमाल कर पाएंगी। मार्केट में इस तरह की हील्स 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ेें: Heels Designs: साड़ी हो या सूट हर किसी के साथ अच्छी लगेंगी ये फैंसी हील्स, देखें डिजाइंस
गोल्ड थ्रेड वर्क वाली हील्स
आप ओपन टो हील्स को भी वियर कर सकती हैं। इसमें अगर आप थ्रेड वर्क डिजाइन लेंगी, तो ये पहनने के बाद और भी अच्छी लगेगी। साथ ही, गोल्डन कलर हर लहंगे के साथ चल जाता है, तो इसे स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की हील्स 1,200 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी। जिसे आप बाद में भी साड़ी या सूट के साथ भी वियर कर पाएंगी। इस तरह की हील्स को आप पूरे दिन के लिए वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Comfortable Heels: साड़ी से लेकर सूट के साथ पहनीं जा सकती हैं ये फैंसी हील्स, देखें सैंडल्स के नए डिजाइंस
लहंगे के साथ इन हील्स को खरीदें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कंफर्टेबल फील करेंगी। इसे आप दोबारा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों