Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

साड़ी के साथ पहन सकती हैं ये फुटवियर, ऐसे करें स्टाइल

<span style="font-size: 10px;">साड़ी के साथ किस तरह के फुटवियर पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं तो इस आर्टिकल की मदद से आप सही फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं।</span>
Updated:- 2024-03-11, 18:02 IST
saree matching footwear

साड़ी पहनने का कोई भी सीजन नहीं होता क्योंकि साड़ी एवरग्रीन फैशन है और इसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता हैं। शादी, पार्टी के साथ-साथ जहां कई इवेंट्स में महिलाएं साड़ी पहनती हैं तो वहीं साड़ी पहनने के दौरान वो इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि साड़ी के साथ किस तरह के फुटवियर पहने। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें महिलाएं साड़ी के साथ पहन सकती हैं। 

कोल्हापुरी फुटवियरbest footwear to wear with saree

ये फुटवियर साड़ी के साथ पहनने के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। कोल्हापुरी फुटवियर साड़ी के साथ ट्रेडीशनल लुक देता है और इसी वजह से महिलाएं इस तरह के फुटवियर को साड़ी के साथ पहनना खूब पसंद करती हैं। कोल्हापुरी फुटवियर में आपको कई सारे ऑप्शन में मिल जायेंगे जिन्हें आप बाजार से बेहद ही सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। इसी के साथ महिलाएं कोल्हापुरी फुटवियर ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। 

और पढ़ें : शादी में रहना है कंफर्टेबल तो वियर करें ये फुटवियर

मीडियम हील फुटवियर 

footwear to wear with saree

इस तरह का फुटवियर उन महिलाओं के साथ बेस्ट ऑप्शन है जिनकी हाइट अच्छी है साथ ही वे साड़ी के साथ पहनने के लिए कम हील वाली फुटवियर की तलाश में हो। इस तरह के फुटवियर को आप फैंसी साड़ी या प्लेन साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। मीडियम हील फुटवियर आपको बाजार में या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से मिल जाएंगी जिन्हें आप सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। 

फ्लैट फुटवियर

footwear with saree

जिन महिलाओं को हाइट सही हैं और उन्हें हील्स पहनने की जरूरत नहीं है या हील्स पहनना पसंद नहीं है तो वो महिलाएं  फ्लैट फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर को आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ वियर सकती हैं या फिर ऑउटफिट के हिसाब से भी इस तरज के फुटवियर ले सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकती हैं।

और पढ़ें : ये Beach Footwear For Women आपके समर स्टाइल में लगाएंगी चार चांद, कंफर्ट और लुक दोनों लाजवाब

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • फुटवियर खरीदने के दौरान सही साइज का चुनाव करें। 
  • हमेशा फुटवियर खरीदते समय ये जांच लें कि वो कम्फर्टेबल है की नही
  • फुटवियर को पहनकर जरूर देखें ताकि कोई परेशानी न आए। 
  • साड़ी के रंग के अनुसार ही फुटवियर खरीदें। 
  • फुटवियर खरीदने के बाद चलकर देखे कि कोई परेशानी न आ रही हो।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो  तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit : myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।