Fri Sep 25, 2026 | Updated 12:34 AM IST

साड़ी संग खूब जचेंगे ये फुटवियर्स, सावन में पहनने के लिए हैं बेस्ट

सावन में साड़ी के साथ परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए सही फुटवियर चुनना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप इस सावन साड़ी के साथ कुछ ट्रेंडी फुटवियर डिजाइंस चुन सकती हैं।
Updated:- 2026-08-01, 13:00 IST
image

सावन के महीने में हम सभी खूबसूरत साड़ियों और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ अपने लुक को स्‍पेशल बनाना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस सावन साड़ी में गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो सिर्फ साड़ी और ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि सही फुटवियर का चुनाव करना भी बेहद जरूरी है।

कई बार गलत फुटवियर चुनने से पूरा लुक फीका पड़ सकता है। इसलिए साड़ी के साथ ऐसे फुटवियर पहनें, जो आपके ट्रेडिशनल अंदाज को और निखार दें। आइए कुछ ट्रेंडी फुटवियर डिजाइंस के बारे में जानते हैं, जो सावन के साड़ी लुक के संग बेहद खूबसूरत लगेंगे।

साड़ी के साथ पेयर करें ये 4 तरह के फुटवियर

सावन में साड़ी, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी वाला लुक तभी परफेक्ट बनता है, जब आपके पैर में सही फुटवियर हों। ऐसे में आप नीचे बताए गए 4 फुटवियर ऑप्शंस ट्राई करके सावन में परफेक्ट साड़ी लुक पा सकती हैं।  

1. क्लासिक कोल्हापुरी चप्पल

साड़ी के साथ कोल्हापुरी चप्पल का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही हिट रहा है। यह खास-तौर पर एथनिक आउटफिट्स के लिए चुनी जाती है। सावन के महीने में किसी भी सिंपल कॉटन या लिनन साड़ी के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनकर आप अपने लुक को एक क्लासिक और ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं।

  • स्टाइलिंग गाइड: इस लुक के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पेयर करें।
  • साथ में बालों को खुला रखकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

1 - 2026-08-01T123519.510

2. 'कुशन सोल्ड फ्लैट्स'

साड़ी के साथ फ्लैट सैंडल्स भी बेस्ट ऑप्शन हैं। आप भी अगर सावन के महीने में साड़ी पहनकर ऑफिस जाती हैं, तो दिनभर कम्फर्टेबल और स्टाइलिश रहने के लिए कुशन सोल वाली फ्लैट सैंडल्स कैरी कर सकती हैं। यह आपके पैरों को आराम देने के साथ-साथ सुंदर भी बनाएंगी।

  • स्टाइलिंग गाइड: ऑफिस के लिए सिंथेटिक या प्रिंटेड साड़ी के साथ ऐसे फ्लैट्स चुनें।
  • माथे पर छोटी सी बिंदी और गले में एक सिंपल चैन-पेंडेंट पहनकर आप सोबर लुक पा सकती हैं।  

2 - 2026-08-01T123523.251

यह भी पढ़ें- कमर पर बांधें ये 5 पतली सिल्वर वेस्टचेन, सिंपल साड़ी भी दिखेगी स्टाइलिश

3. 'एंब्रॉयडरी वर्क जूती'

इन दिनों एंब्रॉयडरी वर्क वाली जूतियां ट्रेंड में हैं। साड़ी के साथ इसे पहनने पर आपको भीड़ से हटकर लुक मिलता है। इसे आप न सिर्फ सिल्क या कॉटन की साड़ी के साथ पहन सकती हैं बल्कि हैंडलूम और ऑर्गेंजा साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। इससे आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

  • स्टाइलिंग गाइड: किसी भी कलर की साड़ी के साथ आप ऐसी एथनिक जूती पेयर कर सकती हैं।
  • अगर आप बालों में सुंदर हेयरस्टाइल बनाकर जुड़े में गजरा लगाती हैं, तो आपका लुक अलग दिखेगा। 

3 - 2026-08-01T123526.013

4. 'ब्लॉक हील्स'

ब्लॉक हील सैंडल्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ बहुत आरामदायक भी होती हैं। सावन में साड़ी के साथ पहनने के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप गोल्डन या कॉपर शेड की ब्लॉक हील्स चुन सकती हैं, जो लगभग हर साड़ी पर मैच हो जाती हैं।

  • स्टाइलिंग गाइड: इस एलिगेंट लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग पोटली बैग कैरी करें।
  • यह आपको रॉयल और फेस्टिव लुक देगा। 

4 - 2026-08-01T123512.840

यह भी पढ़ें- Potli Bags: वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये पोटली बैग, देखें डिजाइंस

इन फुटवियर डिजाइंस को चुनकर आप इस सावन अपने हर साड़ी लुक को परफेक्ट और कंफर्टेबल बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।