Celebrity Fashion: अंबानी सेलिब्रेशन से लेकर मनीष मल्होत्रा के गणपति उत्सव में इन एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक्स से फैंस को बनाया दीवाना

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड को री-क्रिएट भी करते हैं। लेटेस्ट लुक्स की बात करें तो हालही में गणपति उत्सव के दौरान कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस बहुत ही खूबसूरत अवतार में नजर आईं हैं।
बता दें कि अंबानी परिवार से लेकर मनीष मल्होत्रा के यहां गणपति के आने की खुशी में कई सितारे देखने को मिलें। तो चलिए देखते हैं बीते हफ्ते में कि एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लुक्स ने फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-
करीना कपूर खान

करीना कपूर का स्टाइल स्टेटमेंट बेहद एलिगेंट रहा है। वहीं इसी बीच एक्ट्रेस ने गणपति उत्सव के लिए बेहद खूबसूरत रेड कलर के घेरेदार सूट को पहना है। इस खूबसूरत रेड सूट को डिजाइनर सब्यासाची ने तैयार किया है। प्लेन सूट के साथ में हैवी गोटा-पट्टी डिजाइन वाले बांधनी दुपट्टे ने लुक में जान डालने का काम किया है। देखने में इस तरह का सूट लुक एक अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट बनाता हुआ नजर आ रहा है।
तमन्ना भाटिया

गणपति उत्सव के दौरान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया बेहद खूबसूरत फ्लोरल लहंगे में नजर आईं हैं। इस खूबसूरत प्रिंटेड मल्टी-कलर लहंगे को डिजाइनर तौरानी ने डिजाइन किया है। इस तरह के लहंगे आप मां की रखी पुरानी साड़ी को कस्टमाइज करके भी बना सकती हैं। बालों के लिए बन हेयर स्टाइल बेस्ट ऑप्शन रहेगा। वहीं ज्वेलरी में आप कानों में हैवी झुमकी को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: V Neck Blouse: साड़ी के साथ खूब जचेंगे वी-नेक डिजाइन के ये ब्लाउज, देखें तस्वीरें
अनन्या पांडे

एक्ट्रेस आए दिन अपने स्टाइलिश लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर राज करती रहती हैं। वहीं गणपति उत्सव के दौरान तरुण तहिलियानी की तैयार की गई इस खूबसूरत साड़ी लुक में एक्ट्रेस चांद के टुकड़े की तरह खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि इस साड़ी लुक में एक्ट्रेस ने डबल पल्लू यानी एक तरफ पल्लू और दूसरी तरफ मैचिंग कलर कंट्रास्ट के दुपट्टे को स्टाइल किया है। देखने में यह लुक बेहद रॉयल नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें: Bandhani Suits: हर मौसम में पहनें जा सकते हैं बांधनी सलवार-सूट के ये डिजाइंस
अगर आपको ये सेलेब्रिटी स्टाइल लुक्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।