Cargo Pants के 4 ट्रेंडी डिजाइंस, ऑफिस लुक को देंगे स्टाइलिश टच

ऑफिस में रोजाना एक जैसे साधारण फॉर्मल ट्राउजर या बेसिक जींस पहनकर जाना कई बार बोर कर देता है। ऐसे में अक्सर कुछ नया और डिफरेंट पहनने का मन करता है। आप भी ऑफिस में फैशनेबल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, मगर एक जैसे आउटफिट पहनकर परेशान हैं, तो अब आप कुछ ट्रेंडी कार्गो पैंट्स को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को परफेक्ट बना देंगे।
हाई-राइज कार्गो पैंट्स
बरसात के मौसम में चिपचिपाहट होना एक आम समस्या है। इस मौसम में महिलाएं टाइट कपड़ें पहनने से बचती हैं। अगर आप भी लाइटवेट आउटफिट पहनकर ऑफिस जाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह हाई-राइज कार्गो कार्गो पैंट्स बेस्ट रहेगी। यह न सिर्फ आपको आरामदायक लुक देगी, बल्कि आपको डिफरेंट दिखाने में भी मदद करेगी।

वाइड लेग कार्गो पैंट
अगर आप ऑफिस में बहुत ज्यादा कैजुअल लुक नहीं चाहती हैं, तो आप इस तरह की वाइड लेग कार्गो पैंट्स को भी भी चुन सकती हैं। यह फॉर्मल शर्ट या स्किन फिटेड टॉप के साथ खूब जचेंगे। ऐसी कार्गो पैंट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही हैं। यह आपके लिए भी परफेक्ट रहेगी, जिसे आप मंडे से फ्राइडे तक किसी भी दिन पहनकर जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- समर सीजन में दिखना है कूल और स्लिम? वॉर्डरोब में शामिल करें ये हाई-वेस्ट लूज पैंट्स, देखें डिजाइंस
रिलेक्स फिट ग्रे कार्गो पेंट्स
अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो एक जैसे साधारण कपड़े पहनने के बजाय आप इस तरह की रिलेक्स फिट ग्रे कार्गो पेंट्स को ट्राई कर सकती हैं। इसे एक फॉर्मल बटन-डाउन शर्ट के साथ कैरी कर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। यह परफेक्ट आउटफिट टीम आउटिंग्स के लिए भी सही रहेगा।

प्लेन ढीला वाइड-लेग कट पैंट
ऑफिस या कॉलेज में आप भी अपने लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाने के लिए ऐसी प्लेन ढीला वाइड-लेग कट पेंट को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ऐसी कार्गो पैंट्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी या आप इन्हें नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं। ऐसी कार्गो पैंट आपके लुक को सबसे अलग और अट्रैक्टिव बनाएगी।

यह भी पढ़ें- लंबी हाइट के कारण छोटी पड़ जाती है पैंट? ये स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स आएंगी काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/Generic/FERY LONDON/myntra/SASSAFRAS/HIGH BUY
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।