समर सीजन में दिखना है कूल और स्लिम? वॉर्डरोब में शामिल करें ये हाई-वेस्ट लूज पैंट्स, देखें डिजाइंस

गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाएं ढीले ढाले और आरामदायक कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी गर्मी में लूज पैंट्स पहनना पसंद करती हैं, तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी ट्राउजर बताएंगे, जो आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ गर्मी में आरामदायक लुक भी देंगे। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी और स्टाइलिश ट्राउजर के बारे में।
प्रिंट रेगुलर फिट मिड-राइज़ कॉटन ट्राउज़र
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और गर्मी के मौसम में अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपके लिए इस तरह के प्रिंट रेगुलर फिट मिड-राइज़ कॉटन ट्राउजर भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे ट्राउजर इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

ग्रे कॉटन एथनिक पैंट
अगर आप गर्मी के दिनों में किसी ट्रिप का प्लान कर रही हैं और ऐसे में वहां पहनने के लिए आरामदायक कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह के ग्रे कॉटन एथनिक पैंट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ट्राउजर के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी सही ऑप्शन हो सकते हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे।

टेपर्ड फिट हाई-राइज ट्राउजर
अगर आप गर्मी के मौसम में डेली वियर में पहनने के लिए बॉटम वियर की तलाश में है, तो आपके लिए इस तरह का टेपर्ड फिट हाई-राइज ट्राउजर परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप न सिर्फ आरामदायक, बल्कि स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं।गर्मी के मौसम में ऐसे ट्राउजर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर वर्किंग मॉम्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 पेस्टल कलर सूट, ऑफिस में पहनने के लिए भी हैं बेस्ट
धारीदार हाई-राइज ट्राउजर
यही नहीं आप इस तरह के धारीदार हाई-राइज ट्राउजर को भी किसी भी टॉप के साथ पहनकर पेयर कर सकती हैं। ऐसे ट्राउजर के डिजाइंस आजकल काफी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए एक सही ऑप्शन हो सकता है। ऐसे ट्राउजर को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

ब्लू ट्रॉउजर पैंट
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला ब्लू ट्रॉउजर पैंट भी बेस्ट हो सकता है, जो आपको गर्मी के मौसम में आरामदायक लुक देने के साथ-साथ स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगा। इसके साथ आप कुर्ता, टॉप या शर्ट भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ट्राउजर आपको नजदीकी बाजार में कपड़ों की दुकान पर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Trouser for Women: ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये कंफर्टेबल कॉटन ट्राउजर्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/Fabindia/First Resort by Ramola Bachchan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।