सुहागिनों के लिए यहां देखें चूड़ा सेट के 5 ट्रेंडी कलेक्शंस,वट सावित्री पर पहनने के लिए हैं बेस्ट

कुछ ही दिनों में वट सावित्री का खास फंक्शन आने वाला है और इस फंक्शन में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए और पूजा के दौरान अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक साड़ी और सूट पहनती हैं। कुछ महिलाएं, तो आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी वट सावित्री के दिन पहनने के लिए नए डिजाइन वाले चूड़ा सेट की तलाश में हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट चूड़ियों के सेट के डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
रेड मल्टीकलर कुंदन पर्ल चूड़ा डिजाइन
आप चाहें, तो इस तरह के खूबसूरत और नए डिजाइन वाले रेड मल्टीकलर कुंदन पर्ल चूड़ा सेट को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। त्योहार पर पहनने के लिए ऐसे चूड़े बेस्ट हो सकते हैं। आप ऐसे बैंगल्स को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।

स्टोन वर्क प्रिंटेड रेड चूड़ा सेट
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत स्टोन वर्क प्रिंटेड रेड चूड़ा सेट परफेक्ट हो सकता है। ऐसे चूड़े सेट को आप साड़ी के साथ पहनकर वट सावित्री पर खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसे चूड़े सेट आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के साथ आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

स्टोन पर्ल वर्क मल्टीकलर चूड़ा सेट
वट सावित्री के खास मौके पर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती है। इस दिन पहनने के लिए आप इस खूबसूरत स्टोन पर्ल वर्क मल्टीकलर चूड़ा सेट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स आपके त्योहार वाले लुक को बेहतर बना सकते हैं साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे।

नग वाला ग्रीन कलर का चूड़ा सेट
अगर आप भी इस साल वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, तो अपने व्रत वाले दिन अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के नग वाला ग्रीन कलर का चूड़ा सेट को आप शामिल कर सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में चूड़े की दूकान से खरीद सकती हैं।

लाल, पीला और हरा लाख चूड़ी सेट
आप चाहें, तो वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के दौरान साड़ी के साथ इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले लाल, पीला और हरा लाख चूड़ी सेट को भी शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसमें आपको और भी कलर आसानी से मिल जाएंगे, जो पूजा वाले लुक को बेहतर बना देंगे।

येल्लो कलर का स्टोन वर्क चूड़ा सेट
वट सावित्री के खास मौके पर आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले चूड़े सेट को भी शामिल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आप इस तरह के येल्लो कलर का स्टोन वर्क चूड़ा सेट को शामिल कर अपने लुक को गॉर्जियस और खास बना सकती हैं।

स्टोन कुंदन वर्क बैंगनी कलर चूड़ा सेट
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत स्टोन कुंदन वर्क बैंगनी कलर चूड़ा सेट भी परफेक्ट हो सकता है, जो त्योहार वाले दिन साड़ी के साथ पहनने के लिए सही विकल्प होगा। आप इस चूड़े सेट को नजदीकी बाजार में चूड़ी की दूकान से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। इस तरह के चूड़े आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Chuda Set for Vat Savitri: वट सावित्री की पूजा में सुहागनें पहनें ये राजपूती चूड़ा सेट, हाथों की बढ़ेगी शोभा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/lakhbangelsbyekanshi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।