herzindagi
 best celebrities jewellery piece in hindi

इस साल सेलेब्स के इन ज्वेलरी पीस को किया सबसे ज्यादा पसंद

ज्वेलरी हमेशा से ही आउटफिट के लुक को सुंदर बनाने का काम करती है। इस साल दीपिका से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के ज्वेलरी कलेक्शन को बेहद पसंद किया गया है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-17, 20:54 IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि आउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है ज्वेलरी। इसलिए प्राचीन काल से ही महिलाएं गहनें पहनती आ रही हैं। सूट से लेकर स्कर्ट और टॉप तक के साथ ज्वेलरी कैरी की जाती है। 

गोल्ड से लेकर पर्ल से बनी ज्वेलरी पहनती आ रही हैं। ज्वेलरी के डिजाइंस में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। साथ ही, ज्वेलरी के ट्रेंड भी रीपीट होते हैं। 

सेलेब्स के आउटफिट्स से लेकर ज्वेलरी तक, दोनों चीजें काफी यूनीक होती हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका से लेकर प्रियंका तक, ज्वेलरी पहनने की शौकीन हैं। इस साल भी सेलेब्स के कुछ ज्वेलरी पीस को बेहद पसंद किया गया। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सेलेब्रिटी के ज्वेलरी पीस के बारे में बताएंगे, जो ट्रेंड का हिस्सा बने। 

कियारा आडवाणी का ब्राइडल ज्वेलरी सेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कियारा के लुक्स बेहद कमाल होते हैं। कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी रचाई थी। उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगाने का काम किया था ज्वेलरी पीस ने।

कियारा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा और ज्वेलरी कैरी की है। कियारा ने ब्लश पिंक लहंगे के साथ जाम्बियन एमराल्ड से बना नेकलेस पहना था। इस नेकपीस पर अल्ट्रा फाइन, पियर शेप के डायमंड लगे हुए थे। नेकपीस के साथ स्टड इयररिंग्स, मांगटीका और हाथफूल भी थे।

यह नेकपीस बेहद सुंदर लग रहा था। इसके बाद परिणीति ने भी अपनी शादी में कुछ इस प्रकार का ज्वेलरी सेट कैरी किया था। 

दीपिका पादुकोण डायमंड नेकलेस

यह विडियो भी देखें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इस साल दीपिका पादुकोण को ऑस्कर फंक्शन में प्रेजेंटर के तौर पर इंवाइट किया गया था। इस फंक्शन के लिए दीपिका ने लूई वीटॉन की वेलवेट ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ दीपिका ने बेहद सुंदर नेकलेस पहना था।

इस नेकलेस के बीच में येलो कलर का पियर शेप में बना डायमंड लगा हुआ था। नेकलेस के साथ दीपिका ने मैचिंग रिंग और ब्रेसलेट पहना था। यह ज्वेलरी पीस सिंपल के साथ-साथ बेहद एलिगेंट है। यह ज्वेलरी पीस इस साल काफी ट्रेंड में भी था। 

इसे भी पढ़ें: स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब

सोनम कपूर की पर्ल ज्वेलरी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

सोनम कपूर को फैशन डीवा कहा जाता है। सोनम इंडियन से लेकर वेस्टर्न, हर लुक में रॉक करना जानती हैं। आउटफिट के साथ-साथ सोनम के ज्वेलरी कलेक्शन भी बेहद सुंदर और यूनीक होते हैं। 

यह कहा जा सकता है कि पर्ल का फैशन दोबारा से ट्रेंड कर रहा है। खासतौर पर पर्ल से बनी ज्वेलरी को बेहद पसंद किया जाता है। ब्लैक ड्रेस के साथ सोनम ने पर्ल, एमराल्ड और डायमंड से बना चोकर पहना है। चोकर के साथ एमराल्ड रिंग और इयररिंग्स कैरी किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2023: दिल छू गए ये फैशन मोमेंट्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

यह कहा जा सकता है कि सोनम कपूर को पर्ल ज्वेलरी से बेहद प्यार है, क्योंकि वह कई बार अपने आउटफिट के साथ पर्ल ज्वेलरी कैरी किए हुए नजर आ चुकी हैं।

ब्लैक आउटफिट के साथ यह पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स काफी सूट कर रहे हैं। नेकलेस में पर्ल का साइज अलग-अलग रखा गया है। 

मलाइका अरोड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Khanna Jewellers (@khannajewellerskj)

मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस भी बेहद अच्छा है। आउटफिट्स हो या ज्वेलरी मलाइका अरोड़ा, हमेशा लीग से हटकर चीजें करना पसंद करती हैं। मलाइका अरोड़ा द्वारा पहना गया यह ज्वेलरी सेट बेहद क्लासी है। यह ज्वेलरी सेट पोल्की, डायमंड, रूबी और एमराल्ड से बना है। यह सेट डबल स्ट्रैंड्स में है, जिसके बीच में पेंडेंट है।

प्रियंका चोपड़ा का डायमंड नेकलेस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

डायमंड नेकलेस ज्वेलरी एक बार फिर से ट्रेंड कर रही है। इस बार सेलेब्स लेकर आम लोगों ने मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने भी हिस्सा लिया था। इस बड़े इवेंट के लिए प्रियंका ने थाई हाई स्लिट ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन  कैरी किया था। इस आउटफिट के साथ प्रियंका ने डायमेंड नेकलेट पहना है। 

 

 

सेलेब्स के ये ज्वेलरी सेट इस साल बेहद पसंद किए गए ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।