बॉलीवुड की फिल्मों में सिर्फ costumes की चमक-धमक नहीं होती बल्कि उनमें इससे ज्यादा काफी कुछ होता है। किसी भी फिल्म को जब तक एक compelete पैकेज का दर्जा नहीं दिया जा सकता तब तक उसमें रंग-बिरंगे songs और costumes ना हों। बॉलीवुड में आज भी कुछ ऐसे डायरेक्टर्स मौजूद हैं जिनकी स्टोरी लाईन तो दमदार होती ही है बल्कि उसके साथ उनकी costumes भी काफीं शानदार होतीं हैं।
जिनमें करण जौहर से लेकर संजय लीला भंसाली, आशुतोष ग्वारिकर का नाम शुमार है। वहीं इन फिल्मों की सबसे खास बात होती है, इनके bridal pieces. वहीं आपकी भी हमेशा यही ख्वाहिश रहती है कि आप अपनी शादी में किसी स्टार से कम ना लगें। इसी को लेकर आपकी साथी herzindagi.com आपके लिये लेकर आयी है अबतक के सबसे खूबसूरत bridal costumes.
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित की गई फिल्म rock star वैसे तो रणबीर सिंह की दमदार पर्फोरमेंस के लिए काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में एक चीज देखने लायक थी। वो थीं नरगिस पाखरी, जिन्होने इस फिल्म में एक कश्मीरी पंडित लड़की हीर कॉल का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके wedding attire ने लोगों के दिलों को चुरा लिया था। उनका ये आउटफिट डॉली आहलूवालिया, अकी नरूला, मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
उनके ये ड्रेस किसी शाही महरानी के लिबास से कम नहीं लग रही थी। उनका sequined ब्लाउज और हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे के साथ उनका डुपट्टे पर बेहद ही खूबसूरती से ज़री का की कारीगरी की गई थी। उनकी ड्रेस में जरदूरी की कारीगरी भी उसे एक अलग लुक दे रही थी। उनका ये लहंगा कश्मीरी कारीगरी की एक खूबसूरत झलक थी। नरगिस के माथे का पासा मुगलाई कला से inspired था तो वहीं उनका जादुई नेकलेस उनके लुक में एक regal टच दे रहा था।
यह विडियो भी देखें
फिल्म वीर जारा जब पर्दे पर रिलीज हुई तब इसने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। फिल्म का plot काफी interesting था। जिसमें प्रीती जिंटा एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी के किरदार में थीं और शारुखान भारतीय वायु सेना के अधिकारी के किरदार में थे। फिल्म वीर जारा को भारतीय सिनेमा के legend कहे जाने वाले यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था। वहीं इस फिल्म में प्रीती जिंटा के outfits काफी खूबसूरत थे।
उनकी ड्रेसेज को मनीष मल्होत्रा और मंदिरा शुक्ला ने डिजाइन किया था। प्रीती के लिए दो ड्रेसेज डिजाइन की गईं थीं। जिसमें एक सफेद plum लहंगा और दूसरा सफेद एंब्रॉयडरी वाला कुर्ता था। इस कुर्ते के साथ उन्होने एक घुंघरू डुपट्टा भी carry किया हुआ था। प्रीती ने अपने निकाह के समय दिखने में बेहद ही खूबसूरत और दिल छू लेने वाला घारा पहना था।
Read more: सोनम ने लिया फैसला बनेंगी अपने बॉफ्रेंड आनंद आहूजा की दुल्हन
राजा अकबर और उनकी पत्नी रानी जोधा पर बनाई गई फिल्म जोधाअकबर ना सिर्फ अपने plot को लेकर पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हुई बल्कि फिल्म में ऐश्वर्या द्वारा पहने गये outfits को लेकर काफी चर्चा में रही थी। फिल्म के निर्देशक Ashutosh Gowariker ने इसके लिए डिजाइनर Neeta Lulla पर भरोसा जताया था। ऐश्वर्या का राजपूताना राजकुमारी का ये अवतार और उनके द्वारा पहने गये आउटफिट्स और ज्वैलरी को लेकर पर्दे पर अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही।
उनका ये maroon लहंगा और उस पर गोल्ड की एंब्रॉयडरी और जरदूरी कारीगरी एकदम stunning थी। ऐश्वर्या ने एक हैवी एंब्रॉयडरी की हुई चोली को एक सिंपल डुपट्टे के साथ पहना था। जिसमें अगर वो शीशे के सामने जायें तो शीशा भी उनकी खूबसूरती के आगे शर्मा जाये। पूरी फिल्म में ऐश्वर्या ने बेहद ही भारी राजपूताना ज्वैलरी को पहना था। उसमें उनके हैवी jadau सेट्स उनके look में एक शाही लुक दे रहे थे।
आलिया भट्ट की ये फिल्म पर्दे पर अपना जादू चलाने में तो कामयाब रही ही उसके साथ आलिया और वरुण धवन की इस जोड़ी ने कई best bridal looks भी दिये। आलिया के इस breezy लहंगे ने पूरी फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। उनके इस खूबसूरत लहंगे को किसी एक डिजाइनर ने नहीं बल्कि तीन-तीन डिजाइनरों ने मिलकर डिजाइन किया था। जिसमें नताशा, निकता, अर्जना शामिल थीं। उन्होने आलिया के लिए इस embellished चोली को भी डिजाइन किया था। जो उन्हे एक perfect next gen ब्राइड का टैग दे रहा था।
हाल ही में अपनी शादी के फैसले को लेकर सोनम कपूर काफी चर्चा में रहीं। उनकी शादी को लेकर मीडि़या में तरह-तरह की खबरें उड़ीं। लेकिन फैशन queen के नाम से जानी जाने वालीं सोनम कपूर स्क्रीन पर भी एकदम पर्फेक्ट नजर आतीं हैं। फिल्म डॉली की डोली में सोनम अपने purple लहंगे में नजर आयीं थीं।
उनके इस look को रिक रॉय ने तैयार किया था। वहीं इसके साथ उनके ब्राइडल लुक पर ग्लैमर का रंग अनीता डोंगरे ने चढ़ाया था। अनीता डोंगरे की डिजाइन की हुई ये ड्रेस अभी तक की सबसे बेस्ट थीं। सोनम कपूर के लहंगे पर सिल्वर गोटे की कारीगरी बेहद ही खूबसूरत थी। सबसे खास बात ये है कि सोनम का ये ब्राइडल लुक अभी तक के उनके सबसे खूबसूरत ब्राइडल looks में से एक था।
Read more: मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स ने बनाया इन brides को उनके पिया की हूर
हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधनें वालीं अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थीं। उनका ब्राइडल look इस चर्चा का सेंटर प्वॉइंट था। जिसमें उन्होने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ bright pink लहंगा पहना था। अनुष्का मॉडलिंग से लेकर फिटनेस और फैशन में काफी एक्टिव हैं। हाल ही में वो पर्दे पर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आयीं थीं। जिसमें उनका ब्राइडल लुक काफी stunning था।
फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था तो उनके खूबसूरत costumes को डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने किया था। मनीष मल्होत्रा ने अनुष्का के लिए एक खूबसूरत और ग्लैमर्स डिजाइन तैयार किया था। उनकी ड्रेस पर red का कॉंबिनेशन उनके लुक में एक पारंपरिक ब्राइडल खूबसूती का टच दे रहा था। वहीं इस look में उनकी एक चीज बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वो थी उनकी नथ, जो मानों उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।
करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म कभी अलविदा ना कहना अपने खूबसूरत set और स्टोरी लाइन को लेकर काफी चर्चा में रही थी। इसमें सबसे खास बात थी फिल्म में रानी मुखर्जी के costumes,फिल्म की कहानी एक हल्के फुल्के ड्रामा और एक dark drama के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में करण जौहर ने न्यू यॉर्क शहर के रंग-बिरंगे रंगो को भी बेहद ही खूबसूरती से भरा। लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा खूबसूरत रानी मुखर्जी की ड्रेसेज थीं। जिसमें रानी मुखर्जी ने graceful red और पारंपरिक ब्राइडल look carry किया था। इसके पीछे बॉलीवुड के दिग्गज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का हांथ था। मनीष ने बेहद ही खूबसूरती से रानी मुखर्जी की ड्रेसेज में विदेशी mixture के साथ एक खूबसूरत ब्राइडल लुक दिया है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।