Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

अगर चाहती हैं खूबसूरत त्वचा तो हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीजें

हल्दी जहां सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Updated:- 2024-11-07, 20:20 IST
image

 खूबसूरत त्वचा पाने के महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही कई सारे स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करती है। लेकिन, कई बार ऐसा होता हैं जब इन प्रोडक्ट्स का परिणाम सही तरह से नहीं आता है साथ ही आपका खर्चा भी बढ़ जाता है। वहीं इस खर्च को बचाने के लिए आप चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप किस तरह हल्दी का इस्तेमाल करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बात की और उन्होने बताया कि किस तरह से खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें।

चेहरे के लिए फायदेमंद है हल्दी

haldi

हल्दी कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण त्वचा के लिए फायदेमंद है। हल्दी में जहां कई सारे औषधीय गुण होते हैं तो वहीं इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण भी होते हैं। ये सभी गुण जहां चेहरे के लिए फायदेमंद है तो वहीं खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप कई तरह से हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Skin Care:सर्दियों के मौसम में इन 5 चीजों का इस्‍तेमाल करते वक्‍त रहें सावधान, ड्राई हो सकती है त्‍वचा

इस तरह चेहरे पर अप्लाई करें हल्दी

हल्दी को आप बेसन हल्दी और सरसों का तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। और ये सभी चीजें स्किन से लिए फायदेमंद है।

सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 2 सरसों का तेल
  • 1 चम्मच गुलाब जल 

इस तरह करें इस्तेमाल

haldi benefits

  • एक कटोरी में बेसन लें।  
  • इसमें हल्दी और सरसों का तेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को मालिश चेहरे पर अप्लाई करें।
  • पेस्ट अप्लाई करने के बाद थोडा-सा गुलाब जल लें।
  • गुलाब जल से चेहरे को साफ करें।
  • इसके बाद चेहरा धो लें।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश

अगर आपको ये स्किन केयर टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।