Zig Zag Ring Designs: कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए बेस्ट हैं जिग-जैग रिंग्स, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरत

अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वह एक से खूबसूरत बैंगल्स से लेकर रिंग शामिल करती हैं। अगर आपको भी अंगूठी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली रिंग को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन रिंग डिजाइंस के बारे में।
डायमंड लीफ जिग जेग रिंग
अगर आप अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो आप उंगलियों में इस तरह की डायमंड लीफ जिग जेग रिंग को पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
थ्री लेयर जिग जेग रिंग
आप इस तरह की नई डिजाइन वाली थ्री लेयर जिग जेग रिंग को भी शामिल कर सकती हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इस तरह की अंगूठी खास कर वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हो सकती है। आप इसे अपने ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। यह हर आउटफिट के साथ खूब जचेगी।
सिल्वर डायमंड जिग जेग रिंग
अगर आपको अंगूठी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत अंगूठी पहनना पसंद करती हैं, तो अपने कलेक्शन में आप इस तरह की सिल्वर डायमंड जिग जेग रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। इन दिनों इस तरह की रिंग डिजाइंस काफी चलन में है और अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती है।
स्टैकेबल डबल डीप डायमंड रिंग
यही नहीं अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और अपने कॉलेज वाले लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो एक से एक आउटफिट के साथ आप इस तरह की स्टैकेबल डबल डीप डायमंड रिंग को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे रिंग के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
एंटी-टार्निश ट्विस्ट क्रॉस जिग जेग रिंग
अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की एंटी-टार्निश ट्विस्ट क्रॉस जिग जेग रिंग फिंगर रिंग बेस्ट हो सकती हैं, जो आपके पूरे लुक को परफेक्ट बना देगी और खूबसूरती को दोगुना करने में भी मदद करेगी। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Leaf Pattern Ring: उंगलियों को मिलेगा क्लासी लुक, ट्राई करें ये लीफ पैटर्न रिंग्स के 5 डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Kari Kothari/Kshitija/Kane Pratiksha/gargsiddhatha98
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।