Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Onam 2026 को बनाना है खास? साड़ी के साथ पहनें ये सैंडल डिजाइंस

अगर इस बार ओनम पर आप सिंपल साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ थोड़ी स्टाइलिश सैंडल चुनें, वहीं हैवी साड़ी के सिंपल फुटवियर ज्यादा अच्छा लगेगा।  
Updated:- 2026-08-21, 15:20 IST
sandals designs to wear with sarees on onam 2026

एक अच्छी साड़ी का लुक सिर्फ ज्वेलरी और मेकअप से पूरा नहीं होता, बल्कि अच्छा फुटवियर पहना भी जरूरी होता है। ओनम के त्योहार में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि हर साड़ी के साथ एक जैसी सैंडल अच्छी नहीं लगेगा। साड़ी का रंग, डिजाइन और बॉर्डर जैसा होगा, उसी हिसाब से सैंडल चुना जाए, तो पूरा लुक और भी ज्यादा क्लासी बनाया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Onam 2026 पर साड़ी के साथ कैसी सैंडल अच्छी लगेगी?

1- ओनम पहनें स्ट्रैपी हील सैंडल

ओनम पर इस बार अगर कुछ अलग लुक चाहती हैं, तो ब्लॉक हील सैंडल पहन सकती हैं। इसमें आपको चयन करना होगा कि कम स्ट्रैप वाली सैंडल पहनना हैं या ज्यादा।

  • ब्लॉक हील होने से चलना आसान रहता है।
  • पतली स्ट्रैप पैरों को अच्छा लुक देती है।
  • सिंपल डिजाइन होने के कारण यह बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगती।
  • इस तरह की सैंडल साड़ी हर तरह की साड़ी के साथ काफी बैलेंस्ड लगती है।

trendy saree sandals

DressBerry/myntra

2- ओनम पर पहनें ब्लॉक हील

इस तरह की सैंडल आरामदायक होती है। इस तरह की हील्स में गिरने का डर नहीं होता, इसलिए साड़ी के साथ आप आराम से कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- छोटे बालों में इन 3 तरह से लगाएं गजरा, एक भी कली नहीं होगी ढीली

  • यह डिजाइन हमेशा मॉडर्न और ट्रेंडी रहता है।
  • ब्लॉक हील की वजह से चलने में आपको ज्यादा बैलेंस बनाने की चिंता नहीं रहती।
  • सिंपल साड़ी में भी यह फुटवियर लुक को स्टाइलिश बना देता है।
  • अगर आपकी साड़ी ट्रेडिशनल है, तो भी आप इसे थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए पहन सकती हैं।

sandal matching tips for sarees

3- ओनम पर पहनें पर्ल स्ट्रैप सैंडल

आजकल पर्ल डिजाइन का सैंडल्स काफी पसंद की जा रही है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी सैंडल बहुत ज्यादा हैवी न लगे, तो आप केवल स्ट्रैप पर लगे पर्ल वाली डिजाइन चुन सकती हैं।

  • इस डिजाइन में सैंडल की स्ट्रैप पर छोटे-छोटे मोती लगी होती है, जो ओणम के लुक को अच्छा बना देगी।
  • डिजाइन बहुत ज्यादा चमकीला नहीं होता, इसलिए सिंपल साड़ी के साथ भी पहना जा सकता है।
  • पर्ल की वजह से सैंडल में फेस्टिव फील आता है।
  • इसे एथनिक और पार्टी-वियर दोनों तरह की साड़ियों के साथ पहना जा सकता है।
  • अगर आपकी साड़ी में हल्का वर्क है या आप पर्ल ज्वेलरी पहन रही हैं, तो यह सैंडल और भी ज्यादा अच्छी दिखेगी।

comfortable sandals for saree

image credit-CAI/myntra

ओनम पर ज्यादातर महिलाएं कसावु साड़ी पहनती है। यह साड़ी केरल की पारंपरिक पोशाक है, इसलिए इस तरह की साड़ी के साथ आप ऊपर बताई गई सभी सैंडल कैरी कर सकती हैं। इन सैंडल को पूरे दिन पहनने पर पैरों में दर्द भी नहीं होगा, क्योंकि इनमें लगी हील्स आरामदायक होती है।

इसे भी पढ़ें- नई साड़ी के साथ क्यों मिलता है एक्स्ट्रा कपड़ा? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका असली इस्तेमाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- House of Pataudi, DressBerry/myntra

FAQ
क्या रोजाना हील्स पहनना सही है?
रोजाना ऊंची हील्स पहनने से पीठ दर्द, घुटनों में खिंचाव और पैरों के पंजों में समस्या हो सकती है।
सैंडल खरीदते समय सही साइज कैसे चुनें?
हमेशा शाम के समय पैरों का नाप लें, क्योंकि दिनभर चलने के बाद पैर हल्के से सूज जाते हैं। सैंडल पहनकर देखें कि आपकी अंगूठियां या एड़ी बाहर न निकल रही हों।
सैंडल से पैर छिलने या शू-बाइट से कैसे बचें?
नई सैंडल पहनने से पहले सिलिकॉन हील पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।