पश्मीना शॉल काफी मंहगा आता है और इसे धोना भी आसान नहीं है। अक्सर लोग पश्मीना शॉल को घर पर नहीं धोते हैं। इसकी वजह यह है कि लोगों को लगता है कि घर पर धोने से शॉल खराब हो जाएगा। लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रख आप आसानी से घर पर पश्मीना शॉल धो सकती हैं। शॉल धोते वक्त कुछ एहतियात बरतने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपको पश्मीना शॉल को धोने के टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से घर पर पशमीना शॉल धो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे धोएं पश्मीना शॉल।
पश्मीना स्कार्फ, शॉल और अन्य चीजों को धोने से पहले उन्हें अच्छे से ट्रीट करना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर पश्मीना शॉल में किसी भी प्रकार का दाग लगा है तो उसे स्टेन सॉल्यूशन या वॉश एंड स्टेन बार से साफ करें। स्टेन सॉल्यूशन प्रोटीन और टैनिन के दागों के लिए एक दम बेस्ट बेस्ट है। इसमें वाइन, कॉफी, स्याही, ग्रास, यूरीन, ब्लड और पुराने दाग शामिल है। वॉश एंड स्टेन बार गंदगी, ग्रीस, तेल और मेकअप को हटाने के लिए बेस्ट है। गंध को दूर करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सेंटेड विनेगर में ठंडे पानी को मिलाना होगा और शॉल को करीब 30 मिनट तक भिगने के लिए छोड़ दें।
पश्मीना शॉल को हमेशा हाथ से ही धोना चाहिए। इससे शॉल की खराब होने की संभावना कम रहती है। ड्राई क्लीनिंग सॉल्वैंट्स और एंजाइम युक्त डिटर्जेंट पश्मीना शॉल के धागे को ख़राब कर देंगे। इसलिए आपको इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पश्मीना शॉल धोने के लिए एक टब में ठंडे पानी में 2 कैपफुल वूल और Cashmere Shampoo डालें। इसके बाद पश्मीना शॉल को पानी में डालें और पश्मीना शॉल को पानी में अच्छे से सोखने के लिए छोड़ दें। करीब 30 मिनट तक पश्मीना शॉल को भिगने दें। इसके बाद टब में नल द्वारा ठंडा पानी डालें और पश्मीना शॉल को अच्छे से धो लें।
यह विडियो भी देखें
पश्मीना शॉल को तब तक धोते रहें जब तक कि इसमें से शैम्पू न निकल जाएं। इसके साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि पश्मीना शॉल से पानी निकालने के लिए आपको इसे मोड़ना नहीं चाहिए। इसके बजाय पश्मीना शॉल को दबाकर उसमें से पानी निकाल लें। अगर पश्मीना शॉल रंग छोड़ता है तो चिंता न करें । यह एक सामान्य बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि पश्मीना शॉल के धागों में से अतिरिक्त डाई निकलती है।
इसे भी पढ़ें:वुलेन कोट को धोते वक्त होती है परेशानी तो फॉलो करें ये टिप्स
आप पश्मीना शॉल को मशीन में भी धो सकती हैं। लेकिन मशीन में धोते वक्त आपको काफी सावधानियां बरतनी चाहिए। मशीन में धोने के लिए आपको पश्मीना शॉल को मेश वॉशिंग बैग में रखना चाहिए। पश्मीना शॉल को मेश बैग में डालेने से पहले इसके अंदर मौजूद चीजों को हटा लें। वॉशिंग मशीन को डेलिकेट आइटम या वुलेन पर सेट करें और यह ध्यान रखें कि पानी ठंडा है और स्पिन की स्पीड कम हो। अब इसमें वुल एंड Cashmere Shampoo डालें। इसके क्रीजिंग को कम करने के लिए वॉशिंग मशीन से शॉल को तुरंत निकालें। मशीन से पश्मीना शॉल निकालने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें:घर पर इस तरह धोएं डिजाइनर सूट, नहीं होंगे खराब
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: shopify.com, media-amazon.com & freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।