बीड्स वाले ये एक्सेसरीज आपके हेयर स्टाइल को देंगे एक नया लुक

हर फंक्शन के लिए हम और आप खूबसूरत दिखना चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड को फॉलो भी करते हैं। वहीं ऑउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप के बाद बारी आती है सही तरह का हेयर स्टाइल की। वहीं हेयर स्टाइल पर चार चांद लगाने के लिए आपको जरूरत होती है सही तरह की मैचिंग एक्सेसरीज चुनने की। बता दें कि आजकल बीड्स वाली हेयर एक्सेसरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं बीड्स हेयर एक्सेसरीज के कुछ नए और मॉडर्न डिजाइंस, जिन्हें आप भी कर सकती हैं ट्राई और दिख सकती हैं लाजवाब।
ब्रोच स्टाइल बीड्स हेयर एक्सेसरीज
इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आप किसी भी तरह के ओपन या बन हेयर स्टाइल के हेयर एक्सेसरीज चुन सकती हैं। ऐसी हेयर एक्सेसरीज आपको करीब 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि ज्यादातर इस तरह की हेयर एक्सेसरीज को ओपन हेयर स्टाइल के लिए चुना जाता है। (ब्रैड हेयर स्टाइल के नए लुक्स)
इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल
गजरा स्टाइल हेयर एक्सेसरीज
अगर आप कहीं दूर ट्रेवल करके किसी फंक्शन में जा रही हैं तो इस तरह के नकली गजरे के साथ बीड्स वाली हेयर एक्सेसरीज परफेक्ट रहेगी। बता दें कि इस तरह की हेयर एक्सेसरीज आपको करीब 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। ज्यादातर ऐसी हेयर एक्सेसरीज साड़ी के साथ स्टाइल की जाती हैं। (लंबे बालों के लिए हेयर स्टाइल)
ज्वेलरी स्टाइल हेयर एक्सेसरीज
इस तरह की हेयर एक्सेसरीज खासकर ओपन हेयर स्टाइल के लिए परफेक्ट रहती है। बता दें कि ऐसी हेयर एक्सेसरी आपको करीब 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। साथ ही इस तरह की एक्सेसरी को आप गाउन के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ऐसे हेयर स्टाइल करेंगी ट्राई तो दिखेंगी अपनी उम्र से 10 साल जवां
सिंपल बीड्स हेयर पिन एक्सेसरीज
अगर आप ब्रेड हेयर स्टाइल बना रही हैं या फ्रंट के लिए किसी तरह की हेयर एक्सेसरीज तलाश रही हैं तो आप इस तरह के बीड्स हेयर पिन को चुन सकती हैं। बता दें कि ऐसी हेयर एक्सेसरीज आपको करीब 30 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
इसी के साथ दिखाए गए ये हेयर स्टाइल को सजाने के लिए बीड्स वाले हेयर एक्सेसरीज के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए हुए कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Nykaa, Myntra, Indiamart, Flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।