Choodi Designs: पतले और छोटे हाथों पर खूब जचेंगी ये हरी-लाल चूड़ियां, देखें नए डिजाइंस

Stylish Bangle Designs: किसी भी लुक में आकर्षक दिखने के लिए हम आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक के डिजाइन को चुनने के लिए कलर कंट्रास्ट का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की बात करें तो ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम चूड़ी पहनते हैं। हर लुक को खास बनाने के लिए हम स्टाइलिंग काफी सोच-समझकर करना पसंद करते हैं।
ग्रीन और गोल्डन चूड़ी सेट (Bangles Designs For Slim Hands)
हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए और हर लुक में जान डालने के लिए हरे और गोल्डन रंग की चूड़ियां बेस्ट रहती हैं। इसमें आपको कुंदन से लेकर स्टोन वाले पैटर्न में कई चूड़ी सेट और डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
मल्टी कलर चूड़ी सेट (Multi Colour Bangles)
मल्टी कलर की चूड़ियां लगभग सभी तरह के हाथों पर खूबसूरत नजर आती हैं। वहीं अगर आपके हाथ पतले हैं तो आप चौड़ी डिजाइन की या मीडियम डिजाइन की चूड़ी सेट बनाकर हाथों में पहन सकती हैं। अलग-अलग साइज की चूड़ियों को मिक्स न करें अन्यथा यह आपके हाथों को ज्यादा हाइलाइट करेगा।
इसे भी पढ़ें: Green Bangles: कलाइयों पर खूब जचेंगी हरी रंग की चूड़ियों के ये नए सेट, देखें डिजाइंस
हरे रंग की चूड़ियां (Green Bangle Set)
हरे रंग की चूड़ियां लगभग हर एक तरह के कपड़ों के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करती है। वहीं इस तरह की चूड़ियों के साथ में आप मीडियम साइज वाले पर्ल डिजाइन कंगन को हाथों में सेट बनाकर पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियों के साथ में आप बारीक स्टोन वाली फैंसी चूड़ियों के साथ में पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Choodi Designs: हाथों की शोभा बढ़ाएंगे हरे रंग की चूड़ी के खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें
लाल रंग की चूड़ी सेट (Red Colour Bangles)
लाल रंग की चूड़ियां आप पीले रंग के साथ मैच करके हाथों में पहन सकती हैं। वहीं यह रंग हरी,नीली, गुलाबी जैसे कई रंगों के साथ आसानी से मिल जाता है और कलर कंट्रास्ट क्रिएट करता है। इस तरह की चूड़ियों के साथ में आप कुंदन के या मीनाकारी डिजाइन वाले कंगन भी साथ में पहन सकती हैं।
अगर आपको पतले हाथों के लिए चूड़ी के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Chooda Bazar,Taj Bridal Store, Meesho,mbskart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।