बैक ब्लाउज के ये डिजाइंस जो आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

साड़ी खरीदने के बाद सबसे पहले यह सवाल दिमाग में आता है कि ब्लाउज का डिजाइन कैसा होगा? यह एक सामान्य, लेकर बेहद जरूरी सवाल है। अगर ब्लाउज का डिजाइन अच्छा नहीं होगा तो पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए साड़ी के डिजाइन के साथ-साथ ब्लाउज पर ध्यान देना चाहिए।
अक्सर महिलाएं ब्लाउज के फ्रंट डिजाइन को ही अहम समझती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आजकल बैक ब्लाउज डिजाइंस भी काफी ट्रेंड में हैं। आज हम आपके लिए बैक ब्लाउज के बेहद सुंदर डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन पर यकीनन आपका दिल आ जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं इन डिजांइस पर।
मल्टीपल कट आउट ब्लाउज डिजाइन
इससे आपका ब्लाउज काफी स्टाइलिश लगेगा। कॉटन के कपड़े पर यह डिजाइन सूट करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि इस तरह के ब्लाउज के साथ स्लीव्स अच्छी लगती हैं। इसलिए स्लीवलेस ब्लाउज न सिलवाएं।
बैक ब्लाउज डिजाइन
आप भी कुछ इस तरह का ब्लाउज सिलवा सकती हैं। आप रैक्टैंगल का शेप कम या ज्यादा कर सकती हैं। यह आपके बॉडी साइज पर निर्भर करता है। आप डोरी के साथ लटकन लगवा सकती हैं। इससे आपका ब्लाउज डिजाइन काफी सुंदर लगेगा। आप चाहें तो केवल डोरी से ही ब्लाउज को जोड़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ट्यूब स्टाइल ब्लाउज के ये डिजाइंस आपके लुक को बना देंगे मॉडर्न
वी-शेप ब्लाउज डिजाइन
इसे भी पढ़ें:ब्लाउज के ये डिजाइन शादी के हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट, आप भी करें ट्राई
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको बैक ब्लाउज का डिजाइन सिलवाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कंधे कैसे हैं? अगर आपके कंधे ज्यादा चौड़े हैं तो आप बड़े कट आउट वाले डिजाइन बनवा सकती हैं।
- आपको यह भी पता होना चाहिए कि ब्लाउज के डिजाइन के साथ किस तरह के स्लीव्स अच्छे लगेंगे। गलत स्लीव्स डिजाइन के कारण भी ब्लाउज का लुक खराब हो सकता है।
- अगर आप लटकन लगवा रही हैं तो आपको उसके डिजाइन पर खास ध्यान देना चाहिए। यह बात जान लें कि ब्लाउज के साथ हमेशा गोल्डन कलर के लटकन अच्छे नहीं लगते हैं। मार्केट में आपको कस्टमाइज्ड और यूनिक लटकन के डिजाइंस मिल जाएंगे। अपने ब्लाउज से मैचिंग या कलर कॉन्ट्रास्ट में लटकन खरीदें।
- अगर आप ब्लाउज सिलवा रही हैं तो टेलर से ब्लाउज में एक्सट्रा कपड़ा रखने के लिए कहें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर भविष्य में आपका वजन बढ़ जाए तो आप इसे खोल सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।