Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:56 AM IST

Artificial Jewellery Designs: सिल्क साड़ी के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी ज्वेलरी सेट, हर कोई करेगा तारीफ

सिल्‍क साड़ी के साथ किस तरह के ज्‍वेलरी सेट पहने जा सकते हैं, यह आपको समझ नहीं आ रहा है या आप ऐसे सेट्स के डिजाइंस तलाश रही हैं, तो एक हम आपको कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस वाले आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट्स के बारे में इस लेख में बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2026-01-17, 22:17 IST
artificial jewellery set for women

शादी का सीजन एक बार फिर दस्तक देने वाला है और ऐसे में महिलाओं की सबसे पहली पसंद बन जाती है सिल्क की साड़ी। सिल्क साड़ी अपने आप में रॉयल और एलिगेंट होती है, लेकिन इसका असली चार्म तभी सामने आता है जब इसके साथ सही ज्वेलरी सेट चुना जाए। बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के ढेरों ऑप्शन मिल जाते हैं, मगर सिल्क साड़ी के साथ कौन-सा ज्वेलरी सेट ज्यादा क्लासी लगेगा, इसे लेकर महिलाएं अक्सर कन्फ्यूज रहती हैं।

इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट के कुछ ऐसे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइंस, जो सिल्क साड़ी के साथ पहनते ही आपके लुक को ग्रेसफुल और रॉयल बना देंगे। खास बात यह है कि ये ज्वेलरी सेट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे और शादी, रिसेप्शन या किसी भी खास फंक्शन में आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देंगे।

आर्टिफिशियल कुंदन हार सेट

सिल्‍क साड़ी के साथ अगर आप बड़े कुंदन और मोती वाले हार और मैचिंग इयररिंग्‍स पहनती हैं, तो आपको बहुत रॉयल एवं क्‍लासी लुक मिल जाता है, आप किसी भी कलर की सिल्‍क साड़ी के साथ इस तरह के आर्टिफिशियल कुंदन हार सेट पहन सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है, कि इनसे आपका साड़ी लुक अच्‍छा बनता है और सभी के बीच आप आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।

kundan haar set

आर्टिफिशियल लाइट वेट गोल्‍डन चोकर सेट

सिल्‍क साड़ी के साथ आर्टिफिशियल गोल्‍डन चोकर सेट पहने जा सकते हैं। इससे गजब का लुक आता है। इसमें आपको बेहतरीन डिजाइंस भी मार्केट में मिल जाएंगे, जो आपक किसी भी रंग और वर्क वाली सिल्‍क साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के चोकर सेट में आपको हैवी और लाइटवेट दोनों ही मिल जाएंगे। इतना ही नहीं , 250 रुपये से इन चोकर सेट्स की प्राइस रेंज शुरू होगी और यह बढ़ते-बढ़ते 500 रुपये से भी ऊपर जा सकती है, मगर सिल्‍क साड़ी के साथ इस तरह के चोकर सेट वाकई बहुत ही अच्‍छे लगते हैं।

artificial jewellery set on silk saree

आर्टिफिशियल जड़ाऊ ज्‍वेलरी सेट

जड़ाऊ ज्‍वेलरी सेट भी सिल्‍क साड़ी के साथ बहुत अच्‍छे लगते हैं। इस तरह के सेट में आपको हैवी और लाइटवेट सेट मिल जाएंगे। इनमें तरह-तरह का स्‍टोन वर्क किया गया होता है, जो आप अपनी साड़ी से मैच करा सकती हैं। आपने कितनी भी साधारण सिल्‍क साड़ी क्‍यों न पहनी हो, मगर आप इस तरह के हैवी जड़ऊ सेट अगर पहन लेती हैं, तो आपका लुक क्‍लासी दिखने लगता है।

यह भी पढ़ें- Antique Jewellery Set: सिल्‍क साड़ी के साथ एंटीक ज्‍वेलरी सेट पहनकर आप बन सकती हैं पार्टी का अट्रैक्‍शन, देखें डिजाइंस

artificial jewellery set for women

डिजाइनर अमेरिकन डायमंड ज्‍वेलरी सेट

कम उम्र की महिलाओं के लिए तो बाजार में आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी सेट में बहुत लेटेस्‍ट डिजाइंस वाले ज्‍वेलरी सेट आ रहे हैं। खासतौर पर आप अमेरिकन डायमंड वाले ज्‍वेलरी सेट खरीद सकती हैं। इसमें आपको कलरफुल जरकन का काम भी मिल जाएगा, जो आप अपनी साड़ी के रंग के साथ भी मैच करा सकती हैं। इन सेट्स में एक से बढ़कर एक पैटर्न देखने को मिलेंगे, जो आपके लुक को बेहतरीन बना देंगे।

artificial jewellery ke set designs

साउथ इंडियन ज्‍वेलरी सेट

साउथ इंडियन ऑक्‍सीडाइज ज्‍वेलरी सेट में भी आपको बहुत सारी वेराइटी मिल जाएंगी। इस तरह के ज्‍वेलरी सेट भी आपको सिल्‍क साड़ी में लाजवाब लुक देंगे। यह ज्‍वेलरी सेट दिखने में हैवी होते हैं, मगर पहनने में यह लाइटवेट ही रहते हैं। शादी ब्‍याह के अवसर पर इस तरह के ज्‍वेलरी सेट बहुत अच्‍छे लगते हैं। सबसे अच्‍छी बात यह है कि आप कितनी ही लाइटवेट सिल्‍क साड़ी पहन लें, मगर यह ज्‍वेलरी सेट आपके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Set Designs: सिंपल सी साड़ी को पार्टी लुक देना है, तो कैरी करें ये ज्‍वेलरी सेट

07b3e433723f8f073c6989b4eb53b687

तो अगर आने वाले शादी के सीजन में आपको भी किसी शादी का हिस्‍सा बनना है, तो आप ऊपर दिखाए गए ज्‍वेलरी सेट में से अपने लिए कोई एक चुन सकती हैं। सिल्‍क साड़ी के साथ इन ज्‍वेलरी सेट्स को क्‍लब करके आप बहुत अच्‍छा लुक पा सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो एक बार आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।