आपके एथनिक लुक को चार गुना सुंदर बना देंगे ये मोती के ज्वेलरी सेट

जब बात महिलाओं के जेवरों की आती है, तो मोती का जिक्र जरूर होता है। प्राचीन काल से मोती के जेवरों को महिलाओं के बीच पसंद किया जा रहा है। मोती के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी हैं, जिसकी वजह से मोती की ज्वेलरी हर महिला के पास होती ही है।
बाजार में भी मोती की ज्वेलरी के एक से बढ़कर एक सेट आपको मिल जाएंगे। खास बात तो यह है कि मोती की ज्वेलरी रॉयल लुक देती है और सोने-चांदी की ज्वेलरी से सस्ती भी आती है। इसके अलावा आप मोती के ज्वेलरी सेट को साड़ी, लहंगे, शरारा कुर्ता या सलवार सूट किसी के साथ भी पहन सकती हैं।
आज हम आपको मोतियों के ऐसे ही कुछ सेट दिखाएंगे , जो आपके हर एथनिक आउटफिट के साथ चल जाएंगे।
मोती चोकर सेट
चोकर सेट आजकल काफी ट्रेंड में है। आपको बाजार में बहुत सारे आर्टिफिशियल चोकर सेट मिल जाएंगे, मगर आप यदि मोती का चोकर सेट तलाश रही हैं, तो तस्वीर में दिखाए गए चोकर सेट जैसी डिजाइन आप भी कैरी कर सती हैं।
- इस तरह के चोकर सेट को आप लहंगे, साड़ी, सलवार सूट और साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं
- मोती के सिंपल चोकर सेट आप व्हाइट शर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।
- मोती के चोकर सेट आप सिंपल आउटफिट के साथ भी पहनेंगी तो वह भी डिजाइनर नजर आएगी।
मोती चेन सेट
जैसे गोल्ड और सिल्वर के चेन सेट मार्केट में आते हैं वैसे ही मोती की माला के साथ भी डिजाइनर पेंडेंट सेट आपको बाजार में खूब मिल जाएंगे।
- मोती की मल्टी लेयर्ड माला भी आपके ओवर ऑल चुक में चार-चांद लगा देगी। आप इस तरह की माला को किसी भी हैवी या लाइट वेट एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- अगर आप लॉन्ग स्कर्ट और व्हाइट कॉलर वाली शर्ट पहन रही हैं, तो उस पर भी मोती चेन सेट या फिर मोती की मल्टी लेयर पहनी जा सकती हैं।
मोती माला सेट
कुंदन, डायमंड और आर्टिफिशियल गोल्ड एवं सिल्वर के साथ भी मोती का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है। इस तरीके के मोती के सेट या माला सेट आपको पारंपरिक लुक देते हैं।
- आप इस तरह के मोती के सेट को किसी शादी, पार्टी या पूजा के अवसर पर पहन सकती हैं।
- अगर आप डेली यूज में मोती की माला पहनना चाहती हैं, तो आप सिंगल लेयर वाली मोती की माला पहन सकती हैं।
- आप लॉन्ग लेंथ वाली मल्टी लेयर माला भी किसी हैवी लुक वाली एथनिक ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
मोती की सेट से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी
आपको बाजार में मोती के सेट की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी, इनमें आपको कलरफुल मोती भी मिल जाएंगे।
- मोती के सिंपल से लेकर हैवी सेट तक सभी कुछ आपको 250 रुपए से 5000 रुपए तक मिल जाएंगे।
- मोती के सेट को आप कॉटन के अंदर सेफ रख सकती हैं, इससे यह सालों साल नए जैसे बने रहेंगे।
- आपको असली मोती के सबसे अच्छे और सुंदर सेट हैदराबाद की मार्केट में मिलेंगे, क्योंकि हैदराबाद का मार्केट इसके लिए फेमस हैं।
- आप दिल्ली के किनारी मार्केट और सदर बाजार ज्वेलरी मार्केट में भी सस्ते और आर्टिफिशियल मोती के हार मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।