Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

Artificial Gajra For Women: नवरात्रि के 9 दिनों तक शामिल करें ये लेटेस्ट अर्टिफिशियल गजरा डिजाइन, हर कोई करेगा आपके लुक को तारीफ

Artificial Gajra For Women: नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट अर्टिफिशियल गजरे को शामिल कर अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। आइए इन डिजाइंस के बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2026-03-19, 22:17 IST
image

हर साल की तरह इस साल भी अधिकतर महिलाएं बड़ी धूमधाम के साथ नवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट करेगी। अगर आप भी इस साल नवरात्रि पर भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट गजरा डिजाइंस बताएंगे, जिसे आप नवरात्रि पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार-चार लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन गजरा डिजाइंस के बारे में।

रोज डिजाइन हेयर गजरा

अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों तक अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप रोज डिजाइन हेयर गजरा को साड़ी या सूट के साथ शामिल कर सकती हैं। ऐसे गजरे डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। आप ऐसे गजरे को नजदीकी बाजार में किसी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

jj

पर्ल एंड पेस्टल फ्लोरल गजरा डिजाइन

अगर आप नवरात्रि के खास मौके पर स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो किसी भी दिन साड़ी के साथ पर्ल एंड पेस्टल फ्लोरल गजरा डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। यह गजरा आर्टिफिशियल है, जो आपके पूरे लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

2 - 2026-03-19T182404.953

क्रोशे लोटस गजरा

आप नवरात्रि के दौरान भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज में आप इस तरह के आर्टिफिशियल क्रोशे लोटस गजरा को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे गजरे डिजाइन का चालान इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेगा।

3 - 2026-03-19T182406.508

यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: सहेली की शादी में आपके हाथों की रौनक बढ़ा देंगी गजरा स्टाइल बैंगल्स की ये खूबसूरत डिजाइंस

गोल्डन बाद रेड फ्लावर गजरा

अधिकतर महिलाएं त्योहार के वक्त अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटफिट के साथ तरह-तरह की एक्सेसरीज शामिल करती हैं। ऐसे में आप नवरात्रि में अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गोल्डन बाद रेड फ्लावर गजरा शामिल कर सकती हैं। ऐसे आर्टिफिशियल गजरे को आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

1 - 2026-03-19T182403.112

अर्टिफिशियल व्हाइट फ्लोरल गजरा

अर्टिफिशियल व्हाइट फ्लोरल गजरा भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है, जिसे आप नवरात्रि के दौरान किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे गजरा डिजाइन इन दोनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यह आपको ऑनलाइन मिल सकते हैं।

4 - 2026-03-19T182400.590

यह भी पढ़ें- Artificial Gajra Designs: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है इस तरह के अर्टिफिशियल गजरे, देंगे गॉर्जियस लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/Story Of Hooks/MoshAesthetic/anshbeauty/Aish

FAQ
नवरात्रि लुक को स्टाइलिश कैसे बनाएं ?
नवरात्रि लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप अर्टिफिशियल गजरे शामिल कर सकती हैं।
नवरात्रि के 9 दिन कौन-कौन से कपड़े पहने चाहिए?
पहला दिन (लाल/पीला), दूसरा (हरा), तीसरा (स्लेटी/ग्रे), चौथा (नारंगी), पांचवां (सफेद), छठा (लाल), सातवां (शाही नीला), आठवां (गुलाबी/मोर हरा), और नौवां दिन (बैंगनी/सुनहरा)।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।