Gajra Bangle Designs: सहेली की शादी में आपके हाथों की रौनक बढ़ा देंगी गजरा स्टाइल बैंगल्स की ये खूबसूरत डिजाइंस

शादी का सीजन आते ही हर लड़की अपने लुक को खास बनाने के लिए नए-नए फैशन ट्रेंड्स तलाशने लगती है। खासकर जब बात आपकी सहेली या किसी करीबी की शादी की हो, तो आउटफिट के साथ-साथ ज्वेलरी भी उतनी ही खास होनी चाहिए। आजकल गजरा स्टाइल बैंगल्स काफी ट्रेंड में हैं। इन बैंगल्स की खास बात यह है कि ये देखने में बिल्कुल हाथों में सजे गजरे की तरह लगती हैं, जो आपके कलाई खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। ये वैसे तो किसी भी ऑउटफिट के साथ खूब जंचती हैं, लेकिन शादी या किसी भी पार्टी में आपके एथनिक लुक को और भी बेहतर बनाती हैं। इस तरह की गजरा बैंगल्स में मोती, कुंदन, बीड्स और गोल्ड प्लेटिंग का खूबसूरत काम किया जाता है, जिससे ये पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ मैच हो जाती हैं। अगर आप भी अपनी सहेली की शादी या किसी भी फैमिली फंक्शन में कुछ अलग और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो इन गजरा बैंगल्स डिजाइंस को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
फैंसी पर्ल गजरा बैंगल्स

अगर आप अपने लुक में सॉफ्ट और एलिगेंट टच चाहती हैं, तो फैंसी पर्ल गजरा बैंगल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इन बैंगल्स में छोटे-छोटे सफेद मोतियों को इस तरह से सजाया जाता है कि वो गजरे की तरह दिखाई देते हैं। पर्ल गजरा बैंगल्स को आप खासतौर पर किसी भी शादी फंक्शन की हल्दी, मेहंदी या डे-फंक्शन में पहन सकती हैं। ये बैंगल्स लाइटवेट होती हैं, इसलिए लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक होती हैं। ये बैंगल्स आपके ट्रेडिशनल लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना सकती हैं।
ऑफ व्हॉइट पर्ल बीडेड एंटीक बैंगल

ऑफ-व्हाइट पर्ल बीडेड एंटीक बैंगल्स उन लड़कियों के लिए परफेक्ट हो सकती हैं जो ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद करती हैं। इन बैंगल्स में ऑफ-व्हाइट मोतियों के साथ एंटीक फिनिश का खूबसूरत काम किया हुका है, जो इन्हें बहुत खास बना देता है। ये बैंगल्स खासतौर पर आपकी सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी या हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ खूब जंचती हैं। एंटीक डिजाइन की वजह से ये आपके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ देती हैं। अगर आप भी सहेली की शादी के लिए एक्सेसरी खोज रही हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
गजरा गोल्ड बैंगल डिजाइन

अगर आप अपने लुक में थोड़ा रिच और क्लासी टच देना चाहती हैं, तो गोल्ड गजरा बैंगल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन बैंगल्स में गोल्डन फिनिश के साथ गजरे की तरह की डिजाइन होती है, जो हाथों को बेहद खूबसूरत बनाता है। गोल्ड गजरा बैंगल्स खासकर शादी, रिसेप्शन या सगाई जैसे फंक्शन्स में पहनने के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। इन्हें आप गोल्ड ज्वेलरी के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं। इस तरह की बैंगल को आप लाल, हरे या मैरून कलर के लहंगे के साथ गोल्ड गजरा बैंगल्स का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर लगता है।
यह भी पढ़ें- Multicolour Bangle Designs: रमजान में सूट और साड़ी के साथ खूब जचेंगी ये मल्टी कलर चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
गोल्ड प्लेटेड रुकमनी ग्रीन डिजाइनर कुंदन स्टड गजरा बैंगल

अगर आप हैवी और रॉयल ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड रुकमनी ग्रीन डिजाइनर कुंदन स्टडेड गजरा बैंगल्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। इन बैंगल्स में गोल्ड प्लेटिंग के साथ हरे रंग के कुंदन स्टोन्स लगाए जाते हैं, जो इन्हें बहुत आकर्षक बनाते हैं। ये बैंगल्स खासकर ब्राइडल या वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। हरे कुंदन स्टोन की वजह से ये किसी भी ऑउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं।
अगर आप भी सहेली की शादी के लिए हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक्सेसरी ढूढ़ रही हैं तो गजरा स्टाइल बैंगल्स की ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com, Meesho.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।