ये 5 अंगरखा स्टाइल Co-Ord Set Designs हैं त्योहारों के लिए बेस्ट, ऐसे करें स्टाइल
-1789982579607.webp)
आजकल अंगरखा स्टाइल अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। शादी-ब्याह हो या फिर कोई खास त्योहार, महिलाएं अंगरखा स्टाइल वाले आउटफिट्स पहनना बहुत पसंद कर रही हैं। अगर आप भी किसी ऐसे आउटफिट की तलाश में हैं, जिसे पहनकर आपको रॉयल और परफेक्ट एथनिक लुक मिल सके, तो परेशान होने के बजाय इस फेस्टिव सीजन कुछ ट्रेंडी अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं।
अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट डिजाइंस
नीचे बताएं गए ये सभी अंगरखा को-ऑर्ड सेट न केवल आपको परफेक्ट एथनिक लुक देंगे, बल्कि हल्के और आरामदायक होने की वजह से आप दिन भर बिना किसी झंझट के रिलैक्स महसूस करेंगी। देखें सबसे ट्रेंडी अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट के डिजाइंस
1. सिल्क और चंदेरी अंगरखा को-ऑर्ड सेट
त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में अगर आप अनंत चतुर्दशी, दिवाली, करवा चौथ या भाई दूज जैसे किसी बड़े त्योहार पर पहनने के लिए आरामदायक और रॉयल आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपके लिए सिल्क और चंदेरी अंगरखा को-ऑर्ड सेट परफेक्ट रहेगा। इस तरह के सेट में आप गोटा-पट्टी, जरी या आरी वर्क भी चुन सकती हैं।
स्टाइल टिप: इस सेट के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी और पारंपरिक मोजड़ी पेयर कर सकती हैं।
-1789982710704.webp)
(image credit: pinterest/Sheetal Batra)
2. प्रिंटेड कॉटन अंगरखा सेट
आजकल ब्लॉक प्रिंट, अजरख और बांधनी प्रिंट अंगरखा बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर अपने लुक को खास और परफेक्ट बनाने के लिए आप कॉटन अंगरखा को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। हल्के-फुल्के फैब्रिक के साथ पोंचो या फ्लेयर्ड प्लाजो वाला यह कॉम्बिनेशन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
स्टाइल टिप: आप इस तरह के को-ऑर्ड सेट के साथ चांदबाली इयररिंग्स या पर्ल नेकलेस सेट कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा फुटवियर में एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली फ्लैट स्लीपर्स सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेंगी।
-1789982724702.webp)
(image credit: pinterest/modestologyy)
3. ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट
ऑर्गेंजा और जॉर्जेट फैब्रिक आजकल अधिकतर महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। ये दिखने में तो स्टाइलिश होते ही हैं, साथ ही पहनने में भी बेहद आरामदायक अनुभव देते हैं। ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन एलिगेंट लुक पाने के लिए ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के को-ऑर्ड सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आप खूबसूरत पेस्टल कलर्स चुन सकती हैं।
स्टाइल टिप: ऑर्गेंजा और जॉर्जेट अंगरखा को-ऑर्ड सेट के साथ आप मीनाकारी या कुंदन-जड़ाऊ ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। फुटवियर में आप कोल्हापुरी चप्पल या जूती पहन सकती हैं।
-1789982799413.webp)
(image credit: pinterest/Buyelle)
4. पेप्लम स्टाइल अंगरखा को-ऑर्ड सेट
पेप्लम स्टाइल अंगरखा को-ऑर्ड सेट भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस तरह का कट-आउट डिजाइन आपको एक स्लिम और परफेक्ट लुक देता है। इसे आप नवरात्रि के दौरान डांडिया नाइट में भी पहन सकती हैं। साथ ही यह ऑफिस और ऑफिस की फेस्टिव पार्टीज के लिए भी एकदम परफेक्ट आउटफिट रहेगा। इस तरह के आउटफिट के साथ आपको अलग से दुपट्टा संभालने का झंझट भी नहीं रहेगा।
स्टाइल टिप: इसके साथ आप एम्ब्रॉयडरी हील्स या पंजाबी मोजड़ी कैरी कर सकती हैं। ज्वेलरी की बात करें तो ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक को और भी शानदार बना देगी।
यह भी पढ़ें- Angrakha Suit Designs: शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं अंगरखा सूट, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस?
-1789982820487.webp)
(image credit: pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop)
निष्कर्ष: अगर आप इस साल फेस्टिव सीजन में भारी-भरकम कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं और सिंपल व एलिगेंट आउटफिट कैरी करना पसंद करती हैं, तो ऊपर बताए गए ये सभी अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन्हें आप सही ज्वेलरी और सही फुटवियर के साथ पेयर करके अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
- क्या अंगरखा को-ऑर्ड सेट हर बॉडी टाइप पर सूट करते हैं?
- बिल्कुल, अंगरखा कट की वी-नेकलाइन और डायगोनल ओवरलैप कमर और पेट वाले हिस्से को ढक देता है, जिससे टमी छुप जाता है और शरीर को तुरंत एक सुडौल व स्लिम इल्यूजन मिलता है।
- क्या अंगरखा को-ऑर्ड सेट के साथ दुप्पटा कैरी करना जरूरी होता है?
- नहीं, को-ऑर्ड सेट्स की खासियत ही उनका नो-हसल लुक है। बिना दुपट्टे के भी ये पूरी तरह पारंपरिक दिखते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो कंधे पर एक हल्का ऑर्गेंज़ा या नेट का स्टोल डाल सकती हैं।
- क्या इन एथनिक को-ऑर्ड सेट्स को बाद में नॉर्मल दिनों या ऑफिस में भी दोबारा पहना जा सकता है?
- जी हां, यही इनकी सबसे बड़ी खासियत है। आप इसके अंगरखा टॉप को अपनी जींस के साथ और इसके बॉटम को किसी प्लेन कुर्ती के साथ अलग-अलग (Mix & Match) करके बाद में भी स्टाइल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।