Angrakha Style Suit for Summer: सादगी में भी मिलेगा महारानी जैसा शाही अंदाज, गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये ढीले-ढाले अंगरखा स्टाइल सूट

Angrakha Style Suit for Summer: अगर आप वर्किंग वुमन हैं और जॉब पर जाती हैं, तो एक जैसे साधारण कपड़े पहनने के बजाय इस गर्मी के मौसम में आप कुछ ट्रेंडी अंगरखा सूट को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन सूट डिजाइंस के बारे में, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
Updated:- 2026-06-09, 15:13 IST
image

गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं आरामदायक कपड़ों की तलाश में रहती हैं। ऐसे में अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत आउटफिट पहनना पसंद है, तो इस साल गर्मी में आप कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी अंगरखा सूट शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खबर में अंगरखा सूट डिजाइंस के बारे में।

मैरून रंग का कढ़ाईदार अंगरखा कुर्ता सेट

अधिकतर लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक सूट पहनना पसंद करती हैं। खासकर अगर आप ससुराल में सूट पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह का मैरून रंग का कढ़ाईदार अंगरखा कुर्ता सेट परफेक्ट हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा।

5 - 2026-06-09T112525.988

नूरी चंदेरी अंगरख सूट सेट

अगर आप रोजाना ऑफिस एक जैसे कपड़े पहनकर जाती हैं, लेकिन अब कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह के नूरी चंदेरी अंगरख सूट सेट डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। यह आपके ऑफिस लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। साथ ही चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा।

1 - 2026-06-09T112527.974

ऑरेंज सिल्क ब्लेंड एब्स्ट्रैक्ट अंगरखा सूट

अगर आप टीचर हैं और रोजाना बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल जाती हैं, लेकिन किस तरह के आउटफिट पहनें इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ऑरेंज सिल्क ब्लेंड एब्स्ट्रैक्ट अंगरखा सूट को शामिल कर सकती हैं। यह बहुत लाइटवेट है, जो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।  

3 - 2026-06-09T112528.944

यह भी पढ़ें- Angrakha Suit Designs: शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं अंगरखा सूट, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस?

स्लीवलेस प्रिंटेड कॉटन अंगरखा कुर्ता सेट

अगर आप गर्मी के मौसम में किसी खास फंक्शन को अटेंड करने वाली हैं, लेकिन उस फंक्शन में क्या पहने इस बात को लेकर आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पा रही है, तो आप इस तरह के समर स्पेशल स्लीवलेस प्रिंटेड कॉटन अंगरखा कुर्ता सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे सूट आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर मिल जाएंगे। 

4 - 2026-06-09T112530.504

भूरे रंग का प्रिंटेड अंगरखा कुर्ता सेट

आप किसी भी इवेंट में पहनने के लिए इस तरह के भूरे रंग का प्रिंटेड अंगरखा कुर्ता सेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे सूट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे सूट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। 

2 - 2026-06-09T112531.898

यह भी पढ़ें- अंगरखा कुर्ता को इन पांच तरीकों से करें स्टाइल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : nykaafashion/gayraa/weavllite/kelin/jaipurkurti/aachho

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।