herzindagi
ambani ladies reliance dinner looks for women

Ambani Dinner Party: रिलायंस डिनर नाइट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं अंबानी लेडीज

Ambani Ladies looks: जामनगर ने फंक्शन के बाद अब रिलायंस डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें ये साड़ी लेडीज सबसे अलग नजर आ रही हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 15:10 IST

अंबानी परिवार इस समय अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई उनके इस ग्रैंड फंक्शन की बातें कर रहा है। वहीं हाल ही में उन्होंने 6 मार्च को जामनगर में ही एक पार्टी की मेजबानी की। पार्टी रिलायंस ग्रुप में काम करने वाले लोगों के लिए रखी गई। जहां पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ। साथ में कई सारी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। लेकिन सुर्खियां सिर्फ अंबानी लेडीज ने बटोरी। इस नाइट के लिए उन सभी ने एक अलग लुक क्रिएट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं अंबानी परिवार की इन लेडीज ने पार्टी में किस आउटफिट को पहना।

नीता अंबानी लुक

Nita ambani designs ideas

नीता अंबानी अक्सर अपने साड़ी लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस नाइट के लिए भी उन्होंने हथकरघा कांचीपुरम साड़ी को वियर किया। जिसे खास अंदाज में तैयार किया गया था। आपको बता दें कि जिस साड़ी को उन्होंने वियर किया है उसमें अनंत और राधिकार के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं। इसमें मंदिरों का डिजाइन और भगवान की मूर्ती के डिजाइन को भी क्रिएट किया गया है। इस साड़ी को 102 पैटर्न से तैयार किया गया है। ब्लाउज को भी इसी डिजाइन से तैयार किया गया है। इसके साथ उन्होंने रानीहार को वियर किया है। कानों में झुमके और हीरे के कड़े भी पहनें हैं। मेकअप में उन्होंने स्मोकी मेकअप लुक क्रिएट किया है। इस पूरी साड़ी को अंबानी स्वदेश द्वारा डिजाइन किया गया है।

गुजराती लुक में नजर आईं राधिका

Radhika lehenga look

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका गुजराती लुक में नजर आईं। इस नाइट के लिए उन्होंने ऑरेंज और पिंक कलर के लहंगे को वियर किया। इस लहंगा को अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। इसमें सीक्वेंस और गोटा वर्क को किया हुआ है। चुन्नी को एक अलग डिजाइन में तैयार किया गया है। चुन्नी को हैवी टच देने के लिए इसमें हाथी डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके साथ उन्होंने हैवी स्टेटमेंट ज्वेलरी को स्टाइल किया है। (सूट स्टाइल टिप्स)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Maha Shivratri 2024: बॉलीवुड सेलेब्स के ये ट्रेडिशनल लुक्स महाशिवरात्रि पर कर सकती हैं रीक्रिएट, जानें तरीका

ईशा अंबानी का लुक

रिलायंस डिनर नाइट के लिए ईशा अंबानी ने पिंक और पीच कलर की साड़ी को वियर किया है। जिसमें बांधनी वर्क किया गया है। साड़ी को गोटा से हैवी टच दिया गया है। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस को लॉन्ग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया है। हेयर को उन्होंने ओपन रखा है। मेकअप को बिल्कुल सटल किया है।

श्लोका मेहता का लुक

Sholka mehta look

श्लोका मेहता ने भी इस नाइट के लिए साड़ी को वियर किया है। इसके लिए उन्होंने पिंक कलर की साड़ी चूज की है। जिसमें गोल्डन वर्क हुआ है। इसमें जो पल्ला है उसे हैवी रखा गया है। ब्लाउज में भी हैंड वर्क डिजाइन को क्रिएट किया है। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ग्रीन डायमंड नेकलेस को वियर किया है। (पार्टी के लिए ड्रेस)

इसे भी पढ़ें: प्री वेडिंग शूट के लिए वियर कर सकती हैं इस तरह का आउटफिट्स

अंबानी फैमिली का ये सेलिब्रेशन लगातार चल रहा है जिसके लिए हर दिन ये लेडीज नए लुक में नजर आ रही हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।