Akash Ambani Wedding Reception: सोनाली बेंद्रे, कृति सेनन, कियारा आडवाणी ने अपने ट्रडीशनल अवतार में दिखाया जलवा

सोनाली बेंद्रे, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, ऐश्वर्या राय, दीया मिर्जा ने अपने पारंपरिक अवतार से वेडिंग रिसेप्शन की महफिल में जान डाल दी। इन सभी की ड्रेसेस एलिगेंट और अट्रैक्टिव नजर आ रही थी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-03-11, 18:33 IST
sonali bendre diya mirza kriti sanon main

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में कैंसर सर्वाइवर सोनाली बेंद्रे, कृति सेनन, कियारा आडवाणी और ऐश्वर्या राय का बेहद खूबसूरत ट्रडीशनल अवतार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात ये है कि ट्रडीशनल लुक में नजर आने के बावजूद ये एक्ट्रेसेस काफी ज्यादा इंप्रेसिव लग रही थीं। पारंपरिक ड्रेसेस की बात ही निराली है। वेडिंग और रिसेप्शन जैसे फंक्शन में ट्रडीशनल अवतार ना सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है, बल्कि लुक को दिलचस्प अंदाज में वेरिएशन भी देता है। इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने ट्रडीशनल ड्रेसेस में ऐसे एक्सपेरिमेंट किए कि वह फैशन परस्त महिलाओं के लिए बड़ी इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं। आखिर क्या खासियत थी इनकी ड्रेसेस में आइए जानते हैं।  

लाल कुर्ते के साथ शरारे में सोनाली बेंद्रे 

sonali bendre inside

कैंसर सर्वाइवर सोनाली बेंद्रे इस ईवेंट में रेड कलर के एंब्रॉएडी वाले लहंगे में नजर आईं, जिस पर गोल्डन कलर की एंब्रॉएड्री थी। सोनाली इस दौरान आत्मविश्वास से भरी हुई और पूरी तरह से खुशमिजाज नजर आ रही थीं। अमेरिका में कीमोथेरेपी लेने के बाद भारत लौटी सोनाली को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह इतने मुश्किल समय से गुजरी हैं।

बेबी पिंक लहंगे में कृति सेनन

kriti sanon bollywood actress inside

कृति सेनन अपनी ग्लैमरस इमेज के लिए जानी जाती हैं। वेडिंग रिसेप्शन में उन्होंने अपने लुक के साथ बहुत एक्सपेरिमेंट नहीं किया और गेटअप सिंपल ही रखा। बेबी पिंक कलर के लहंगे में सिल्वर कलर एंब्रॉएड्री उन पर काफी सूट कर रही थी। इस लहंगे के साथ नेटेड दुपट्टा काफी सोबर लग रहा था। कृति ने अपने इस लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ इयरिंग्स पहने थे। हालांकि इस सादगी में भी वह बहुत सुंदर दिख रही थीं। 

इसे जरूर पढ़ें: Shloka Akash Ambani Wedding Reception: श्लोका मेहता-आकाश अंबानी के रिसेप्शन में शामिल हुए चर्चित सेलेब्रिटीज

येलो कलर के लहंगे में कियारा आडवाणी 

kiara advani yellow dress inside

कियारा आडवाणी की बात करें तो वह पीले रंग के लहंगे में नजर आ रही थीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने ब्राइट गोल्डन कलर की चोली पहनी थी। येलो कलर के दुपट्टे पर किनारे की हैवी एंब्रॉएड्री पूरी तरह से परफेक्ट लग रही थी। इस ड्रेस के साथ कियारा के डैंगलर्स भी फब रहे थे। इस लुक में कियारा हॉट काफी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रही थीं। 

 

सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं दीया मिर्जा

diya mirza red dress inside

दीया मिर्जा सुर्ख लाल रंग के सैटिन लहंगे में नजर आईं। इस लहंगे पर गले और नीचे के हिस्से में सुंदर एंब्रॉएड्री नजर आ रही है। इस जोड़े में दीया किसी रॉयल क्वीन जैसा लुक दे रही थीं। 

पिंक कलर के गाउन में ऐश्वर्या राय 

aaradhya bachchan aishwarya bachchan abhishek bachchan

रिसेप्शन में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंचीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने पिंक कलर का फ्लोई गाउन पहना था। बेटी आराध्या ने भी व्हाइट कलर के गाउन और मैचिंग टिआरा में बहुत क्यूट लग रही थीं। वहीं अभिषेक बच्चन फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम लुक दे रहे थे।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।