herzindagi
bollywood celebrities expected to come at cannes film festival

Cannes 2024: बॉलीवुड के ये सितारे Cannes Film Festival 2024 में हो सकते हैं शामिल

हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत के कई नामी सितारे यहां रेड कारपेट पर वॉक करते हैं। वहीं इस बार यह 77वा समारोह होने वाला है।
Editorial
Updated:- 2024-05-11, 14:48 IST

आए दिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई बड़े-बड़े इवेंट्स होते हैं। इसमें कांस फिल्म फेस्टिवल भी एक बड़ा नाम है। वहीं यहां दुनियाभर के नामी चेहरे रेड कारपेट पर स्टाइलिश अवतार में आकर अपनी छाप छोड़ते हैं। बॉलीवुड की बात करें तो कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो हर साल यहां आती ही हैं। 

तो आइये जानते हैं बॉलीवुड के कौन से नामी सितारे करने वाले हैं वॉक और जानेंगे कांस के थीम से जुड़ी कुछ खास चीजें- 

कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 का थीम क्या है?

कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 का थीम बेहद दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि इस बार काफी अलग थीम कांस के लिए चुना गया है। इस थीम का नाम है - एक आइकन बनने के कई तरीके (Many Ways To Be An Icon) जो आत्मविश्वास और आत्म-सशक्तीकरण पर केंद्रित है। 

aishwarya rai bachchan cannes

ऐश्वर्या राय बच्चन 

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले साल अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में आईं थी। वहीं इनके सिल्वर और ब्लैक लुक के साथ में बोल्ड रेड लिप लुक ने दर्शकों को एक बार फिर से अपना दीवाना बना दिया था। वहीं कुछ लोगों इनका यह लुक कुछ खास नहीं लगा है।

इसे भी पढ़ें :Cannes 2023 : रेड कारपेट पर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं ईशा गुप्ता

अदिति राव हैदरी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

लगभग हर साल अदिति राव हैदरी ब्राइट कलर्स की आउटफिट में कांस के रेड कारपेट पर अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार भी खबर हैं कि वे कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली हैं।

यह विडियो भी देखें

उर्वशी रौतेला 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)


एक्ट्रेस हर साल कांस के रेड कारपेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज में फैंस का दिल जीत लेटी हैं। वहीं बड़े-बड़े इवेंट्स में जूरी और जज की तरह काम करने वाली यह एक्ट्रेस आए दिन अपने बयानों और लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें : Cannes 2023: रेड कारपेट पर देसी अंदाज में पहुंची सारा अली खान, लहंगे में दिखाईं अदाएं

सोभिता धूलिपाला

खबरों की माने तो हाल ही में देव पटेल की फिल्म 'मनी मैन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सोभिता धूलिपाला भी रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आने वाली हैं। 

 

अगर आपको कांस से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।