राखी पर सिंपल कुर्ती के साथ पहनें ये 3 अफगानी पैंट डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन सभी बहनें अपने लुक को स्टाइलिश और अलग बनाने के लिए नए-नए आउटफिट्स पहनती हैं। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो भारी-भरकम लहंगे या कढ़ाई वाली साड़ियां पहनने के बजाय किसी भी सिंपल कुर्ती या सूट के साथ अफगानी पैंट डिजाइंसपहन सकती हैं। यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो राखी के त्यौहार पर आपको यूनिक लुक देगा।
सिंपल कुर्ती के साथ पहनें अफगानी पैंट के 3 ट्रेंडी डिजाइंस
रक्षाबंधन 2026 पर अपनी सिंपल कुर्ती के साथ पहनने के लिए आप अफगानी पैंट डिजाइंसके ये 3 लेटेस्ट और सुंदर डिजाइंस चुन सकती हैं -
1. गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली अफगानी पैंट डिजाइंस
रक्षाबंधन के ट्रेडिशनल माहौल में रंग भरने के लिए आप गोटा-पट्टी काम वाली इस पैंट को मैचिंग या अलग रंग की कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इस अफगानी पैंट डिजाइंस के नीचे सुनहरी गोटा-पट्टी और जालीदार बॉर्डर बनाया गया है, जो आपके लुक को और खूबसूरत बना सकता है।
- ऐसे करें स्टाइल: इस पैंट को आप पीले, लाल, गुलाबी या हरे रंग की प्लेन कुर्ती के साथ पहनें।
- इस आउटफिट के साथ गले में हैवी हार पहनने के बजाय स्टोन वर्क वाले झुमके पहन सकती हैं।

(image credit: instagram/A.H)
2. प्रिंटेड कॉटन अफगानी पैंट डिजाइंस डिजाइंस
राखी सेलिब्रेशन के समय आप प्रिंटेड या प्लेन कुर्ती के साथ इस तरह की प्रिंटेड अफगानी पैंट डिजाइंसपहन सकती हैं। यह आपको अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करेगी। इस तरह की पैंट न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप काफी आरामदायक भी महसूस करेंगी।
- ऐसे करें स्टाइल: इस तरह की पैंट के साथ लंबी कुर्ती पहनने के बजाय आप प्लेन या प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहनें।
- इसके साथ आप मैचिंग इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

(image credit: instagram/Style & Glow Finds)
3. थ्रेड वर्क और लेस पैटर्न अफगानी पैंट डिजाइंस डिजाइंस
अगर आप ज्यादा हैवी कपड़े पहनने से बचती हैं और सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए धागे के काम और लेस वाली अफगानी पैंट डिजाइंसबिल्कुल सही रहेगी। यह आपको रक्षाबंधन पर क्लासी लुक देने में मदद करेगी। इसमें लगी जालीदार लेस आपके लुक को स्टाइलिश और सुंदर बनाएगी।
- ऐसे करें स्टाइल: ऐसी अफगानी पैंट डिजाइंसको आप स्क्वायर नेकलाइन वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।
- इस आउटफिट के साथ आप मिरर वर्क वाले इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
-1787138872476.webp)
(image credit: instagram/shah bano)
अफगानी पैंट डिजाइंस पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
त्योहार पर अफगानी पैंट डिजाइंस शामिल करने से पहले कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें -
- अफगानी पैंट डिजाइंस के साथ आप घुटनों तक या घुटनों से थोड़ी छोटी कुर्ती ही पहनें।
- अफगानी पैंट डिजाइंस में अपने लुक को पूरा करने के लिए आप एथनिक जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहनें।
- प्लेन कुर्ती और अफगानी पैंट डिजाइंस के साथ आप बंधेज या लहरिया दुपट्टा ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs for Summer: डेली वियर में जींस नहीं ट्राई करें सलवार सूट के ये 5 डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
राखी सेलिब्रेशन के दौरान आप कुर्ती के साथ वही पुरानी लेगिंग्स या साधारण प्लाजो पहनने के बजाय अफगानी पैंट डिजाइंसके इन ट्रेंडी डिजाइंस को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ कानों में झुमके और सही फुटवियर आपके रक्षाबंधन लुक को और भी निखार देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- सिंपल कुर्ती के साथ अफगानी पैंट पहनना क्यों ट्रेंड में है?
- अफगानी पैंट का बॉटम प्लेटेड और थोड़ा फूला हुआ होता है, जो साधारण से साधारण कुर्ती को भी तुरंत एक स्मार्ट, एथनिक और ट्रेंडी लुक दे देता है।
- क्या अफगानी पैंट हर तरह की कुर्ती की लंबाई (Length) के साथ अच्छी लगती है?
- नहीं, अफगानी पैंट का असली ग्रेस छोटी या घुटनें तक की कुर्ती के साथ ही सबसे बेहतरीन और उभरकर आता है।
- रक्षाबंधन की भागदौड़ में पहनने के लिए अफगानी पैंट का कौन सा फैब्रिक सबसे आरामदायक रहता है?
- अगस्त के मौसम की गर्मी और नमी को देखते हुए प्योर कॉटन, कॉटन-सिल्क या रेयॉन फैब्रिक की अफगानी पैंट्स सबसे ज्यादा आरामदायक और कम्फर्टेबल रहती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।