शिल्पा शेट्टी के इन 8 ब्लाउज डिजाइन्स से आइडिया लें और साड़ी में ढाए कहर

साड़ी एक सदाबहार परिधान है जो आपको हमेशा एक महिला की अलमारी में देखने को मिलेगी। यह हर अवसर और हर तरह की बॉडी पर अच्छा दिखती है और आपको एक बिंदास लुक देती है। हालांकि आजकल फैशन में बदलाव के चलते बाजार मं तरह-तरह की ड्रेसेस देखने को मिलती है, लेकिन आज भी हर फंक्शन में साड़ी महिलाओं का मनपसंद पहनावा है। अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है और आप इसे एक स्टाइल के साथ पहनना चाहती है तो आपको ब्लाउज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्लाउज के बिना साड़ी आकर्षक नहीं दिखती है।
आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन लेकर आए है जो आपकी साड़ी की खूबसूरती को चार-चांद लगा देंगे। जी हां यूं तो शिल्पा शेट्टी हर ड्रेस को अच्छे से कैरी करती हैं लेकिन उन्हें साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं और वह इसे बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। उनकी साड़ियों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि साड़ी पहनने का उनका अपना एक स्टाइल है जो उन्हें दूसरों से अलग करता है। अगर आप कुछ ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन की तलाश में हैं तो शिल्पा शेट्टी से आइडिया ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शादी में पहनना चाहती हैं साड़ी, बॉलीवुड दीवाज की तरह ब्लाउज को बनाएं स्टाइलिश
कट-स्लीव्स ब्लाउज
एमराल्ड एक फैशनेबल कलर है। शिल्पा की ये एमराल्ड रफल साड़ी अवंतिका एस परवानी एमराल्ड द्वारा डिजाइन की गई है। इसे ग्रीन हैवी अलंकृत कट-स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया है। अगर आप प्लेन साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आप इसे हैवी ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
स्ट्रैपलेस ब्लाउज
शिल्पा ने बेल्ट साड़ी पहनी हैं। ये लेटेस्ट ट्रेंड हैं। शिल्पा ने रिद्धि मेहरा की डिजाइन किए स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ सुंदर पिंक कलर की साड़ी पहनी हैं। अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो शिल्पा की साड़ी का ये लेटेस्ट ट्रेंड ट्राई कर सकती हैं। शिल्पा ने साड़ी के साथ पन्ना का चोकर और ब्रेसलेट पहना है।
शिमर ब्लाउज
शिल्पा ने एक बेल्ट के साथ vvanivats द्वारा डिजाइन की एक सुंदर रफ्ल्ड फ्यूशिया पिंक कलर की साड़ी पहनी है। उसने इसे 3 / 4th स्लीव्स वाले शिमर ब्लाउज के साथ कैरी किया। इस साड़ी के एक बॉर्डर पर फ्रिल्स और दूसरे साइड पर गोटा पट्टी, शिमरी ब्लाउज और साथ में एलिगेंट लुक देने वाले आम्रपाली ज्वैल्स के उनके इयरिंग्स काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे है।
नूडल स्ट्रैप ब्लाउज
हमें शिल्पा शेट्टी का ये नूडल स्ट्रैप ब्लाउज बहुत पसंद आया, जिसे उन्होंने प्याजी कलर की साड़ी के साथ कैरी किया था। आप भी गर्मियों में इसे ट्राई कर सकती हैं
हॉल्टर नेक ब्लाउज
शिल्पा ने फाबियाना की डिजाइन की क्लासिक लेहेरिया ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हैं। उनकी सुंदर साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है। गले में खूबसूरत गोल्डन कलर की कढ़ाई है जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
इसे जरूर पढ़ें: ब्राइडल ब्लाउज़ के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखे हैं आपने?
बैलून स्लीव ब्लाउज
शिल्पा ने पुनीत बलाना द्वारा गर्मियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए इस लुक को कैरी किया है। उन्होंने इस व्हाइट और ब्लू कलर की साड़ी को बैलून स्लीव ब्लाउज के साथ पहना हैं। इस तरह के एक असामान्य ब्लाउज के बारे में आपका क्या विचार हैं?
स्टाइलिश कट स्लीव ब्लाउज
आप भी शिल्पा की तरह इस कट-आउट डिज़ाइन के साथ एक स्टाइलिश कट स्लीव ब्लाउज पहन सकती हैं। जी हां शिल्पा शेट्टी ने SurilyG द्वारा डिजाइन किए कटआउट ब्लाउज के साथ सिंपल साड़ी पहनी हैं।
फुल स्लीव्स ब्लाउज
प्रिंटेड शिफॉन साड़ी इन दिनों बहुत ट्रेंडी हैं। शेट्टी ने इस पिंक प्रिंटेड साड़ी को काले मोतियों वाले फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया। फुल स्लीव्स ब्लाउज भी इन दिनों ट्रेंड में हैं।
तो देर किस बात की आप भी लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन से अपनी साड़ी को स्टाइल बनाएं। ना केवल ब्लाउज डिजाइन, बल्कि शिल्पा की साडि़या भी अद्भुत हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।