Salwar Suits Designs: अपनी दोस्त की रोका पार्टी में पहने बॉलीवुड स्टाइल ये 5 ट्रेंडी सलवार सूट्स

शादियों का मौसम बेशक कुछ समय के लिए रुक गया हो मगर, रोका सेरेमनी और सगाई पार्टी भी अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहीं। अगर आप आने वाले वक्त आपको भी अपनी दोस्त की सगाई पार्टी यार रोका सेरेमनी का हिस्सा बनना है तो जाहिर है कि आप भी अपने लिए सुंदर सी ड्रेस तलाश रही होंगी वैसे तो रोका सेरेमनी में बहुत हैवी आउटफिट कोई भी नहीं पहनता है। इसलिए हम आपको आज कुछ बॉलीवुड स्टाइल लेटेस्ट सलवार सूट डिजाइंस की झलक दिखाएंगे। अगर आप चाहें तो अपने लोकर दर्जी या किसी फैशनडिजाइनर से इस डिजाइन को रिक्रिएट करवा सकती हैं या फिर इस डिजाइन से आपको लेटेस्ट ट्रेंड का अंदाजा तो लग ही जाएगा। तो चलिए देखिए बॉलीवुड स्टाइल सलवार सूट के लेटेस्ट डिजाइंस की एक झलक।
करीना कपूर सलवार सूट डिजाइन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर युवा महिलाओं के बीच स्टाइल आइकॉन है इस बात में कोई दोराय नहीं है। हालही में उन्हें अपने कजिन भाई अरमान जैन की रोका पार्टी में बेहद खूबसूर लाल रंग के चूड़ीदार सलवार कुर्ते में नजर आई। गोल्डन जरी एम्ब्रॉयडरी वाले सलवार सूट में करीना कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनका यह सूट फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने डिजाइन किया था। इस सूट के साथ करीना कपूर ने आंचल सयाल का डिजइन किया हुआ गोल्डन पोटली बैग लिया था और फैशन ब्रांड Fizzy Goblet की जूतियां पहनी थीं। अगर आपको करीना कपूर का लुक पसंद आया तो आप भी लोकल दर्जी की मदद से इस तरह के सलवार सूट को रिक्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 सेलिब्रिटीज की तरह आप भी पहन सकती हैं सलवार सूट
View this post on Instagram
विद्या बालन सलवार सूट डिजाइन
सर्दियों के मौसम में डार्क कलर शेड्स लुक को अलग ही रौनक देते हैं। अब विद्या बालन के इस ग्रेइश पर्पल कलर के सलवार सूट को ही देख लें। पोलका डॉट्स प्रिंट और नेक पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी के साथ इस सलवार सूट को बेहद खूबसूरती के साथ फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना ने डिजाइन किया है। इस सूट के साथ विद्या ने सिल्क का मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। इसके साथ ही Senco Gold & Diamonds की खूबसूरत ईयरिंग्स उनके लुक्स में चार चांद लगा रही हैं। वहीं Dyuti Bansal की डिजाइन की हुई सिल्वर जूतियां उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इंडियन कपड़ों में आपको शॉर्ट दिखाती हैं ये 5 गलतियां, जानें क्या हैं ये
करिश्मा कपूर सलवार सूट डिजाइन
करिश्मा कपूर बेशक अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा न रही हो मगर वह अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए हमेशा ही टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। अब उनके इस स्टाइलिश सलवर कुर्ता लुक को ही देख लीजिए। गोल्डन क्रीम ब्रोकेड से तैयार यह पैनल्ड शर्ट स्टाइल कुर्ता पैजामा उन्हें बेहद ग्लैमरस और डिफ्रेंट अंदाज दे रहा है। करिश्मा ने इस डिफ्रेंट लुक वाले सल्वार कुर्ते को बेहद एलिगेंस के साथ कैरी किया है। उनकी यह ड्रेस पायल खंडवाल ने डिजाइन की है। ऐश्वर्या राय के ब्राइडल सूट से लें फैशन टिप्स, कुर्ते के साथ सलवार नहीं बल्कि पहनें ये स्टाइलिश बॉटम
आलिया भट्ट सलवार सूट डिजाइन
आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में जो खूबसूरत डार्क ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना है वह फैशन डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इसे आप बेहद आसानी से अपनी लोकल दर्जी से रि-डिजाइन करवा सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि आपको सेम राजस्थानी लड्डू प्रिंट का कपड़ा किसी भी लोकल मार्केट में मिल जाएगा। हाइट और फिगर के हिसाब पहनेंगी अनारकली सूट तो दिखेंगी स्टाइलिश
आप इस सलवार सूट के साथ डिजाइनर और हैवी लुक वाली ईयरिंग्स पहन सकती हैं। यह आपके लुक को और भी इनहैंस करेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा सलवार सूट डिजाइन
अगर आपको फ्लोर लेंथ अनारकली सूट के अच्छे डिजाइंस की तलाश है तो आपको एक नजर सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक पर जरूर डालें। सोनाक्षी सिन्हा ने फाल्गुनी शेन पिकॉक ब्रांड का चिकनकारी वाला लेमन यलो कलर का बेहद खूबसूरत फ्लोर लेंथ सलवार सूट पहना है। इसके साथ सोनाक्षी ने लुक को सिंपल रखते हुए सेम कलर का लाइट वेटेड नेट का दुपट्टा लिया हुआ है जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।
इस लुक के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने NEEDLEDUST ब्रांड की जूतियां पहनी हैं। उनकी जुतियों पर भी चिकनकारी की गई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।