कैटरीना कैफ के वॉर्डरोब में हमेशा मिलेंगी ये 5 चीज़ें, आप भी कर सकती हैं अपने लुक में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अक्सर इन फैशन आइटम और ड्रेस में देखा गया है। तो जान लीजिए कि उनके वॉर्डरोब में किस तरह के आइटम मिलते हैं।
Updated:- 2020-05-14, 13:13 IST
best looks of katrina kaif fashion

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ अपनी ब्यूटी के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी काफी फेमस हैं। कैटरीना कैफ उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो वैसे तो काफी कम पब्लिक अपीयरेंस देती हैं, लेकिन जब भी दिखती हैं उनका स्टाइल नोटिस किया जाता है। जहां तक कैटरीना कैफ के वॉर्डरोब का सवाल है तो उनके वॉर्डरोब में कुछ खास चीजें देखी जा सकती हैं। कैटरीना अपने लुक्स पर ध्यान तो देती ही हैं साथ ही अपनी वॉर्डरोब में एक पैटर्न भी बनाकर रखती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कई तस्वीरें शेयर की हैं जिससे उनके वॉर्डरोब का अंदाज़ा लगाना आसान है। तो चलिए जानते हैं कि क्या-क्या होता है कैटरीना कैफ के वॉर्डरोब में।

1. स्नीकर्स-

कई लोगों के लिए स्नीकर्स का आराम बहुत ही जरूरी होता है और यकीनन कैटरीना कैफ भी उनमें से एक हैं। कैटरीना कैफ को कई बार आउटिंग करते समय स्नीकर्स में देखा गया है। अब इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल तो नहीं है कि स्नीकर्स कितने आरामदेह होते हैं और ये पैरों के कंफर्ट के साथ-साथ बैकबोन को सपोर्ट करने के लिए भी अच्छे होते हैं। कैटरीना कई बार अपने लुक के साथ मैचिंग तो कई बार कंट्रास्ट स्नीकर्स में देखी गई हैं।

katrina kaif wardorbe sneakers


इसे जरूर पढ़ें- कैटरीना कैफ लॉन्च करेंगी अपना कॉस्मेटिक ब्रैंड, ब्यूटी के क्षेत्र में आजमाएंगी किस्‍मत

2. 'रेड' कार्पेट ड्रेस-

कैटरीना कैफ की रेड कार्पेट एंट्रीज को याद कीजिए। ऐसा कितनी बार हुआ है कि उन्होंने रेड ड्रेस पहनी हो। इसी के साथ, वो कई ट्रेडिशनल फंक्शन में भी लाल रंग को महत्व देती हैंष लहंगा और साड़ी से लेकर, रेड कार्पेट गाउन तक कैटरीना लाल रंग के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखती हैं। कैटरीना कैफ की ये खूबी है कि वो इस रंग के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। यही तो कारण है कि कैटरीना का लुक हर बार अलग ही दिखता है।

katrina kaif wardrobe red

 

3. रैप ड्रेस-

कैटरीना कैफ शुरुआती दौर में बहुत अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए थे, लेकिन अब वो रैप ड्रेस के साथ कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। शॉर्ट रैप ड्रेस हो, रैप गाउन हो या फिर रैप शर्ट वो सभी तरह के लुक अपने वॉर्डरोब में शामिल करती हैं। कैटरीना कैफ की ये ड्रेस काफी स्टाइलिश होती हैं और उनके लुक को सूट भी करती हैं। यकीन नहीं आता तो खुद ही ये तस्वीर देख लीजिए। कैटरीना अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग तरह की रैप ड्रेस पहने दिख चुकी हैं।

katrina kaif wardrobe wrap dress

4. न्यूड एथिनिक वियर-

कैटरीना कैफ के वॉर्डरोब में न्यूड एथिनिक वियर आइटम भी काफी ज्यादा मिलेंगे। सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा हो या फिर मनीष मल्होत्रा की साड़ी। कैटरीना अपने न्यूड एथिनिक वियर आइटम्स की लिस्ट को और भी लंबा किए जा रही हैं। वो अक्सर इवेंट्स में इस तरह के लुक में पहुंचती हैं। खास तौर पर पिछले साल कई हाईप्रोफाइल शादियों में और साथ ही साथ दिवाली की पार्टी में भी कैटरीना का ऐसा लुक देखा गया था। यकीनन कैटरीना हैं तो बहुत यूनीक।

katrina kaif wardrobe nude look


इसे जरूर पढ़ें- Fitness Secret: ये 3 चीज़ें हैं कैटरीना कैफ के Flat Stomach का राज़

 

5.  डेनिम-

ये तो कोई गेस करने वाली बात ही नहीं है। डेनिम आइटम जैसे जैकेट, जीन्स, स्कर्ट आदि न सिर्फ रेट्रो लुक दे सकते हैं बल्कि मॉर्डन लुक भी दे सकते हैं।

katrina kaif wardrobe denim


कैटरीना डेनिम को बहुत ही अच्छी तरह से कैरी करती हैं और उनका लुक काफी अच्छा आता है। कैटरीना कैफ को डेनिम स्टाइलिंग के लिए तो फुल मार्क्स दिए जा सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

All photo credit: Katrina Kaif Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।