इन 5 तरीक़ों से कैरी कर सकती हैं प्लीटेड स्कर्ट, लुक को बनाएं स्टाइलिश और कूल

गर्मियों में स्मार्ट और स्टाइलिश लुक की बात आती है तो स्कर्ट हमेशा फ़ैशन में रहती है। वैसे स्कर्ट में कई वैरायटी हैं, लेकिन इन दिनों प्लीटेड स्कर्ट ख़ूब पसंद की जा रही हैं। ख़ास बात है कि प्लीटेड स्कर्ट को आप ओकेशन के अनुसार अलग-अलग तरीक़ों से कैरी कर सकती हैं। अगर आप कंफर्टेबल आउटफ़िट कैरी करना पसंद करती हैं तो प्लीटेड स्कर्ट बेस्ट है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे विंटर में भी कैरी कर सकती हैं।
वहीं प्लीटेड स्कर्ट में भी आपको कई वैरायटी मिल जाएंगी, शिफ़ॉन, जार्जट के अलावा फ़्लोरल पैटर्न भी काफ़ी डिमांड में है। फ़ैशन के मामले में आगे रहना चाहती हैं, और ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीतना चाहती हैं तो आप इन पांच तरीक़ों से प्लीटेड स्कर्ट को कैरी कर सकती हैं।
ऑफ़िस लुक के लिए प्लीटेड स्कर्ट
अगर आपके पास फ़्लोरल पैटर्न की प्लीटेट स्कर्ट है तो इसके साथ फ़ुल स्लीव्स या फि हाफ़ स्लीव्स ब्लैक टॉप पहनें। इसके साथ ब्लेजर कैरी करें, लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बीच में बेल्ट लगा सकती हैं। एक्सेसरीज़ के तौर पर हैंडबैग और वॉच काफ़ी है। समर लुक के अनुसार प्लीटेड स्कर्ट के साथ हील्स कैरी करें, यह आपके लुक कम्पलीट करेगा। हालांकि ज़रूरी नहीं कि आप ब्लेजर के साथ बेल्ट लगाएं नॉर्मल बटन लगा लें तो भी यह आपके लुक पर अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें:समर में कूल और कंफर्टेबल लुक पाने के लिए उर्वशी ढोलकिया की तरह पहनें मैक्सी ड्रेस
समर लुक के लिए प्लीटेड स्कर्ट
अपनी प्लीटेड स्कर्ट के कलर को देखते हुए क्रॉप टॉप सेलेक्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो ऑफ़ शोल्डर टॉप भी कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को जितना हो सके, लाइट और कंफर्टेबल रखने के लिए आप इसके साथ एक्सेसरीज़ कैरी करें, जैसे सनग्लास, ब्रेसलेट, हैंडबैग, और ईयररिंग्स आदि। हालांकि हैंडबैग में भी आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन लुक के अनुसार जो परफ़ेक्ट हो उसे ही चुनें। समर लुक को कम्प्लीट करने के लिए परफ़ेक्ट हील पहनें।
विंटर लुक के लिए प्लीटेड स्कर्ट
वैसे तो गर्मियों में प्लीटेड स्कर्ट को पहनना लड़कियां पसंद करती हैं, लेकिन आप इसे सर्दियों में भी कैरी कर सकती हैं, जैकेट और बूट्स के साथ। जी हां, प्लीटेड स्कर्ट के साथ आप चाहें तो ब्लैक कलर की लेदर जैकेट और बूट्स कॉम्बिनेशन जोड़ सकती हैं। हैंडबैग को ऑप्शन के तौर पर आप चाहें तो कैरी करें, वरना नहीं। वहीं अगर आप लेदर जैकेट की जगह डैनिम जैकेट कैरी करना चाहती हैं तो टॉप और प्लीटेड स्कर्ट के कलर को ध्यान में रखते हुए सेलेक्ट करें।
पार्टी लुक के लिए प्लीटेड स्कर्ट
एक स्कर्ट से आप अलग-अलग लुक को क्रिएट कर सकती हैं, इसमें पार्टी लुक भी शामिल है। पार्टी लुक के लिए शिफ़ॉन प्लीटेड स्कर्ट सेलेक्ट करें और इसके साथ ब्लैक वन साइडेड ऑफ़ शोल्डर टॉप, या फिर ऑफ़ शोल्डर टॉप कैरी करें। आप चाहें तो दूसरा कलर भी चुन सकती हैं, स्कर्ट और टॉप दोनों का कॉम्बिनेशन सही होना चाहिए। ब्लैक हील्स और क्लच के साथ अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ इस तरह चुनें पर्स
कैजुअल लुक के लिए प्लीटेड स्कर्ट
बात जब कैजुअल लुक की आती है तो इसे हम सिंपल और कंफर्टेबल रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में प्लीटेड स्कर्ट के साथ नॉर्मल टॉप और कैजुअल शूज कैरी करें। आप चाहें तो प्लीटेड स्कर्ट के साथ टी-शर्ट भी कैरी कर सकती हैं, यह बेहद कूल लुक देता है। कॉलेज गोइंग गर्ल या फिर ट्रिप पर जाने के लिए यह लुक बेस्ट ऑप्शन है। आप समर के अनुसार लाइट और डार्क कलर ऑप्शन भी चुन सकती हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी लाइफ हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।