गोपी बहू की तरह इन 3 तरीकों से पहने सीधे पल्लू की साड़ी, लगेंगी बिल्कुल स्लिम

टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के सीधे पल्लू की साड़ी का स्टाइल महिलाओं को काफी पसंद आया था। वेडिंग फंक्शन और खास ओकेशन पर महिलाएं इस स्टाइल को फॉलो करते हुए नजर आती थीं। हालांकि कई महिलाएं इसे ओल्ड फैशन मानती हैं, जो कि गलत है। समय के साथ इस स्टाइल में कई बदलाव आ गए हैं, जो देखने में काफी क्लासी भी नजर आते हैं।
वहीं अगर आपका पेट निकल आया है और उसे छिपाना चाहती हैं तो सिधे पल्लू में साड़ी पहनना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि ज्यादातर लोग सिल्क या बनारसी साड़ी में ही सीधे पल्लू का स्टाइल ट्राई करते हैं, क्योंकि इसके पल्लू की प्लेट्स आसानी से बन जाती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे अन्य फैब्रिक में भी ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे सीधे पल्लू में साड़ी कैरी करने के 3 तरीके, जो बेहद सिंपल होने के साथ आपके लुक को इन्हैंस भी करेंगे।
हैवी साड़ी में ट्राई करें सीधा पल्लू

हैवी साड़ी में सीधा पल्लू आसानी से ट्राई किया जा सकता है। अगर बॉर्डर वाली साड़ी है तो और भी बेस्ट है, क्योंकि इससे पल्लू की प्लेट्स बनाने में आपको आसानी होगी। अगर आप इसमें स्लिम दिखना चाहती हैं तो छोटी स्लीव्स वाले ब्लाउज कैरी करें। अब चलिए जानते हैं कि आप सीधे पल्लू में साड़ी किस तरह पहन सकती हैं।
- सबसे पहले साड़ी को पहनते वक्त इसे साइड से पेटीकोट में टक कर लें। इसके बाद पल्लू को राइट शोल्डर पर लेकर आ जाएं।
- इसके बाद नॉर्मल तरीके से कमर की प्लेट्स बनाना शुरू कर दें। सीधे पल्लू में साड़ी पहनना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि साड़ी की लेंथ अच्छी होनी चाहिए, तभी यह देखने में अच्छी लगती है।
- कमर की प्लेट्स बनाने के बाद शोल्डर वाले हिस्से पर आ जाएं, अगर आपको सिर पर पल्लू रखना है तो लेंथ का ध्यान रखें और उसी अनुसार पल्लू बनाएं।
- अब सबसे पहले साड़ी के बॉर्डर को एक जगह पिन से टक कर लें। पल्लू का फ्रंट हिस्सा ऐसा रखें कि बॉर्डर को अरेंज करते हुए प्लेट्स बनाई जा सकें।
- इसके बाद प्लेट्स का नीचे वाला हिस्सा पीछे की ओर ले जाएं और पिनअप कर लें। शोल्डर पर पिनअप करने के बाद उसके एक हाथ नीचे बॉर्डर के पीछे से भी पिनअप करें।
इसे भी पढ़ें: शरारा सूट में गार्जियस दिखने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
शिफॉन साड़ी के साथ लॉन्ग रखें पल्लू

अगर आपको सिर पर पल्लू नहीं रखना है तो शिफॉन की साड़ी पहनें। यह आपकी पर्सनैलिटी को ना सिर्फ निखारती है बल्कि देखने में भी अच्छी लगती है। अगर आपकी हाइट अच्छी है तो शिफॉन की साड़ी में लॉन्ग पल्लू रखें। आप इसमें साड़ी को देखते हुए लॉन्ग या फिर हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
- शिफॉन साड़ी को सीधे पल्लू में पहनने के लिए साइड से पेटीकोट में टक करने के बाद पल्लू को थोड़ा अधिक छोड़ दें।
- अगर आपको सिर पर पल्लू नहीं रखना है तो इसका मतलब यह नहीं कि पीछे का हिस्सा कम कर दें। पीछे का हिस्सा भी अधिक होना चाहिए, यह दखने में अच्छा लगेगा।
- कमर की प्लेट्स बनाने के बाद शोल्डर की प्लेट्स बनाना शुरू कर दें। शोल्डर की प्लेट्स ऊपर से पतली लें और अंदर से सभी प्लेट्स को एक दूसरे में पिनअप कर दें, ताकि यह एक जगह अरेंज रहें।
- शोल्डर प्लेट्स को एक दम पीछे की तरफ ना ले जाएं बल्कि फ्रंट और पीछे के बीच वाले हिस्से पर पिनअप करें।
- इसके बाद कमर बंध पहन लें। आप चाहें तो और भी एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन सात बॉलीवुड दीवाज के मिनी स्कर्ट लुक्स से लें आईडियाज और क्रिएट करें अपना स्टाइल स्टेटमेंट
सीधे पल्लू में कैसे पहने कॉटन साड़ी

सीधे पल्लू में साड़ी पहनने के लिए सिर्फ हैवी साड़ियां ही नहीं बल्कि कॉटन में भी इस स्टाइल को ट्राई किया जा सकता है। यह बेहद क्लासी लुक देगा, इसके साथ ब्लैक मेटल की ज्वैलरी खूब जंचेगी। हालांकि कॉटन साड़ी में सोनम कपूर के इस लुक को रिएक्रिट तभी करें, जब आपकी हाइट अच्छी या फिर नॉर्मल हो।
- कॉटन साड़ी में सीधे पल्लू में साड़ी पहन रही हैं तो दो बातों का ध्यान रखें। पहला कमर की प्लेट्स ज्यादा से ज्यादा बनाएं और दूसरी बात कि शोल्डर की प्लेट्स के दौरान बैक पार्ट्स को भी प्लेट्स में अरेंज करें।
- कॉटन साड़ी में सीधा पल्लू रखना चाहती हैं तो नॉर्मल तरीके से साड़ी को साइड से पेटीकोट में टक करें। फिर दूसरी साइड से शोल्डर प्लेट्स लेकर आएं और एक जगह सेट कर दें।
- अब कमर की प्लेट्स इस तरह बनाएं कि यह जमीन से टच हो रही हों। कमर की प्लेट्स अधिक रखें और फिर शोल्डर प्लेट्स को मीडियम लेंथ में रखें।
- अब शोल्डर प्लेट्स को अधिक पीछे ना लेकर थोड़ा सेंटर पर पिनअप कर दें। फ्रंट शोल्डर प्लेट्स को फ्री रखें ताकि अधिक पिन लगाने की जरूरत नहीं पड़े।
- अपने मुताबिक ज्वैलरी कैरी करें और बालों को खुला रखें। सीधे पल्लू में कॉटन साड़ी पहनना बेहद आसान है और यह कैरी करने में भी काफी कंफर्टेबल है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।