2 Gram Gold Earring Designs: भाईदूज पर बहन को गि‍फ्ट में दें ये खूबसूरत इयरर‍िंग्‍स, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

इस साल 11 नवंबर को भाईदूज मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी बहनों को कुछ यून‍िक ग‍िफ्ट करना चाहते हैं तो दो ग्राम की गोल्‍ड इयरर‍िंग बेस्‍ट रहेगी।
Updated:- 2026-11-07, 15:15 IST
2 gram gold earring designs for bhaidooj

भाईदूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और मीठी तकरार का दिन होता है। इस खास मौके पर हर भाई अपनी बहन को कुछ ऐसा देना चाहता है, जो उसे बहुत पसंद आए और हमेशा उसके काम भी आए। अगर आप भी अपनी प्यारी बहन के लिए खास गिफ्ट की तलाश में हैं, तो सोने की छोटी इयररिंग्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

आजकल 2 ग्राम सोने में बहुत ही खूबसूरत, मजबूत और लेटेस्ट डिजाइंस आ रहे हैं। बहनों को ये ग‍िफ्ट जरूर पसंद आएगा। इन्‍हें वे डेली रूटीन से लेकर ऑफिस और पार्टी तक में आराम से पहन सकती हैं।

2 ग्राम गोल्‍ड इयरर‍िंग्‍स की लेटेस्‍ट डि‍जाइंस

आइए देखते हैं 2 ग्राम गोल्ड इयररिंग्स के 5 ट्रेंडी डिजाइंस, जो आपकी बहन के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला देंगे।

2 gram gold earring designs

image credit- pinterest/Sreeja pothaganti

1. लीफ पैटर्न गोल्ड इयररिंग्स

अगर आप अपनी बहन को रोज पहनने के लिए कुछ लाइटवेट और सुंदर गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह लीफ डिजाइन वाली इयररिंग्स परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसमें ऊपर पत्तियों की नक्काशी के साथ नीचे छोटी सी गोल्ड बॉल लटकी हुई है। अगर आपकी बहन इसे पहनेगी तो बहुत ही सिंपल और सोबर लुक म‍िलेगा। यह 2 ग्राम सोने में आसानी से बन जाएगी। इसे आपकी बहन कॉलेज, ऑफिस या डेली वियर में आराम से पहन सकती है।

2 gram gold earring designs (1)

image credit- pinterest/Martha Jackson Jewellery

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

2. मॉडर्न टीयरड्रॉप गोल्ड इयररिंग्स

अगर आपकी बहन को मॉडर्न डिजाइंस पसंद हैं, तो यह डबल टीयरड्रॉप वाला गोल्ड इयररिंग्स बेस्‍ट रहेगा। यह डबल-ड्रॉप स्टाइल में है, जिसमें ऊपर एक छोटी ड्रॉप और नीचे बड़ी ड्रॉप लगी है। यह कम वजन (लगभग 2 ग्राम) में भी काफी मजबूत और भरा-भरा नजर आएगा। इसे आपकी बहन कॉलेज की ड्रेस से लेकर किसी भी वेस्टर्न पार्टी आउटफिट या सिंपल सूट के साथ पहनकर बहुत स्टाइलिश दिखेगी।

2 gram gold earring designs (2)

image credit- pinterest/SandyKok

3. नग और गोल्ड ड्रॉप वाली इयररिंग्स

ये इयररिंग्स उन बहनों के लिए बेहतरीन गिफ्ट हैं जिन्हें सोबर और डेली वियर डिजाइंस पसंद हैं। इसमें ऊपर चार छोटे-छोटे नगों का एक प्यारा-सा क्लस्टर बना हुअहा है। वहीं, नीचे सोने की एक पतली, लंबी टीयरड्रॉप लटकन लगी हुई है। ये कम वजन में भी कानों को एक रॉयल और डेलीगेट लुक देगी।

2 gram gold earring designs (3)

image credit- pinterest/Golden Glow

4. दो इंटरलॉकिंग रिंग्स वाली डिजाइनर इयररिंग्स

अगर आपकी बहन को मॉडर्न डिजाइंस पसंद हैं, तो यह इंटरलॉकिंग रिंग डिजाइन उसे जरूर अच्‍छा लगेगा। इसमें एक छोटा ओवल और एक बड़ा गोल रिंग जुड़ा हुआ है। कुल म‍िलाकर यह डिजाइन बहुत ही क्लासी है। इसकी खास बात यह है क‍ि यह वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ सूट और साड़ी पर भी खूब स्टाइलिश जगेगा।

2 gram gold earring designs (4)

image credit- pinterest/Nadia

5. स्क्वायर इंटरलॉकिंग इयररिंग्स

अगर आपकी बहन को ज्योमेट्रिक और फैंसी ज्वैलरी का शौक है, तो यह डबल स्क्वायर डिजाइन बहुत पसंद आएगा। इसमें एक प्लेन गोल्ड स्क्वायर और एक छोटे-छोटे स्टोन वाला स्क्वायर आपस में जुड़े हुए हैं। यह डिजाइन बहुत यूनिक है।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली व‍ियर के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।