How To Look Slim In Saree: साड़ी में पतला दिखना चाहती हैं तो न करें ये 10 गलतियां

साड़ी को ड्रेप करने के कई तरीके हो सकते हैं और इसके लिए आपको इंटरनेट पर कई तरह की वीडियोज मिल जाएंगी। ज्यादातर हम साड़ी लुक्स के लिए सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर हो जाते हैं और इन्हें री-क्रिएट करने लगते हैं।
कई बार साड़ी तो हम पहन लेते हैं, लेकिन कई स्टाइलिंग मिस्टेक्स के वजह से हम साड़ी में परफेक्ट लुक नहीं हासिल कर पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं 10 गलतियां जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए ताकि आप आसानी से पतली नजर आए।
- अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी है तो साड़ी को ड्रेप करने के लिए आप पल्लू की प्लीट्स न बनाएं और इसे इसे ही खुला हुआ छोड़ दें।
- मार्केट में आपको कई तरीके के वर्क वाली साड़ी मिल जाएंगी, लेकिन पतली दिखना चाहती हैं तो आप लाइट वेट डिजाइन की साड़ी को चुन सकती हैं।
- वैसे तो हम हर साड़ी के साथ अलग से पेटीकोट को खरीदते हैं, लेकिन अपनी बॉडी को परफेक्ट फिटिंग देने के लिए आप साड़ी शेपवियर को भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पतली दिखने के लिए इस तरह से करें ब्लैक कलर की साड़ी को स्टाइल, दिखेंगी ग्लैमरस
- साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज को चुनते समय कोशिश करें कि ज्यादा फैलावट वाला कोई डिजाइन न चुनें और स्लीव्स व नेकलाइन के लिए कोई लेटेस्ट फैशन में चल रहे डिजाइन का चुनाव करें।
- पतली दिखना चाहती हैं तो सटल और लाइट कलर कॉम्बिनेशन की जगह पर आप डीप और डार्क कलर की साड़ी को चुनें।
- फैब्रिक की बात करें तो कई सिल्क फैब्रिक जैसे टिश्यू आपको फैलावट वाला लुक देंगे लेकिन अगर आप पतली दिखना चाहती हैं तो शिफॉन या जोर्जेट के कपड़े की साड़ी को चुनें।
- साड़ी में आर्म फैट को छिपाना चाहती हैं तो बेल स्लीव्स जैसे फैले हुए डिजाइंस की जगह पर सिंपल 3/4 लेंथ की स्लीव्स बनवाएं।
इसे भी पढ़ें :आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल
- ब्लाउज की नेकलाइन के लिए आप चौड़ाई को कम रखें ताकि आपकी बॉडी शेप सही तरीके से डिफाइन हो पाए और इसके लिए आप वी-नेक, स्वीटहार्ट जैसी नेकलाइन को चुन सकती हैं।
- साड़ी के डिजाइन के लिए बॉर्डर वर्क चुन रही हैं तो इसके लिए कोशिश करें कि कम चौड़ाई वाले बॉर्डर डिजाइन को ही चुनें ताकि आपकी ब्रेस्ट और बॉडी शेप परफेक्ट शेप में नजर आए।
- साड़ी की प्लीट्स बनाते समय आप इन्हें हेयर स्ट्रैटनर की मदद से सेट कर लें ताकि साड़ी की प्लीट्स फैलने से बची रहे।
अगर आपको साड़ी में स्लिम लुक पाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।