Whatsapp पर खुद को भी मैसेज भेज सकेंगे आप, जानें कैसे

वाट्सऐप ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-30, 16:57 IST
whatsapp message yourself feature

आजकल हम सभी वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप यूज करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। वाट्सऐप ने हाल ही में एक नया फिचर लॉन्च किया है। व्हाट्सएप के मैसेज योरसेल्फ(Message Yourself) फिचर के तहत अब यूजर्स खुद को भी मैसेज भेज पाएंगे। चलिए जानते हैं इस फिचर के बारे में विस्तार से।

क्या है Message Yourself फीचर

whatsapp rolls out new feature

वाट्सऐप पिछले कुछ समय से खुद को मैसेज भेजने वाले फिचर पर काम कर रहा था। तमाम टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब इस फीचर को रोल आउट करने की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ेंःव्हाट्सएप ग्रुप में एड नहीं होना चाहते हैं तो फॉलो करें ये ट्रिक्स

कैसे करेगा मदद

बहुत से लोग वाट्सऐप को एक रिमाइंडर की तरह भी यूज करते हैं। ऐसे में या तो वो अपने घरवालों को मैसेज भेज देते हैं या किसी ऐसे नंबर पर जो अब वाट्सऐप यूज नहीं करता है। इसी को देखते हुए यह फिचर लाया गया है। इस फीचर की मदद से आप जरूरी नोट्स, रिमाइंडर और डॉक्यूमेंट्स को सेव कर सकेंगे।

क्या-क्या भेज सकेंगे आप

खुद को मैसेज करने के साथ-साथ आप फाइल्स भी भेज सकते हैं। फिर चाहे कोई पीडीएफ हो या फोटोग्राफ। साथ ही किसी काम या तारीख को याद करके रखने के लिए आप खुद को एक रिमाइंडर भी डाल सकते हैं जो आपको याद दिलाता रहेगा।

फीचर कैसे करेगा काम?

message yourself new feature

  • मैसेज योरसेल्फ फिचर के लिए आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा।
  • ओपन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका व्हाट्सएप अपडेट हो।
  • इसके बाद आपको ऐप में न्यू चैट पर क्लिक करने पर खुद का नंबर विसिबल हो जाएगा।
  • इस नंबर पर क्लिक करने आप खुद से उसी तरह से मैसेज भेज सकते हैं जैसे हम दूसरे लोगों को भेजते हैं।

इसे भी पढ़ेंः फोन खोने के बाद इन ट्रिक्स से व्हाट्सएप चैट को कर सकते हैं सुरक्षित, जाने कैसे

कब शुरू होगा फीचर

मैसेज योरसेल्फ फिचर ट्रायल प्रक्रिया से गुजर चुका है। हालांकि फोन में यह फीचर कब रिफ्लेक्ट होगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जल्द ही यह फीचर आपके वाट्सऐप पर रिफ्लेक्ट हो जाएगा। आपका इस फीचर के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।